MLC Election Results 2026 : उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए मतदान के बाद दूसरे दिन आज भी वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए और कांग्रेस नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लग चुका है। JDS ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस से बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र छीन लिया। उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा अन्य तीन सीट पर आगे है।
यूपी की 11 सीटों पर रिजल्ट आना बाकी
उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर और बिहार की 8 सीटों पर रिजल्ट आएंगे। यूपी की मेरठ स्नातक और शिक्षक सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है। शिक्षक एमएलसी वाराणसी खंड से सपा प्रत्याशी ने परचम लहराया। यूपी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा, मेरठ और वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं। इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स भी हैं। बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन शिक्षक सीट हैं।
BJP निष्पक्ष चुनाव की पक्षधर: ब्रजेश पाठक
यूपी विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीटों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली, गोरखपुर में 7 स्थानों पर मतगणना जारी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा बेहतर चुनाव प्रबंधन के कारण जीत रही। भाजपा निष्पक्ष चुनाव की पक्षधर है।
जनसुराज ने दरभंगा में मारी बाजी
बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट भी भाजपा की हो गई। सारण सीट निर्दलीय प्रत्याशी जीते। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय 324 मतों से जीत गए। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर काउंटिंग हो रही। इसमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा, कोसी सीट हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत, सारण सीट हैं।
जो खुद जमानत पर, वो जमानत जब्त होने की बात कर रहे: नीरज
जीत बाद जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने मोकामा विधायक अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद जमानत पर हैं, वे जमानत जब्त होने की बात कर रहे। उन्होंने मिठाई को लेकर भी तंज कसा। नीरज ने कहा कि विरोधियों ने जो मिठाई बनवाई थी, उसमें नमक था। अनंत के अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा कि ए गुंजन, मिठाइयां ले जाओ।
कर्नाटम में 4 सीटों पर काउंटिंग जारी
कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर काउंटिंग जारी है। इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। महाराट्र में 5 सीटों पर काउंटिंग हो रही। इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं।