'बिग बॉस' के घर में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। स्काउट ने शो में अपनी मुंह बोली बहन को खुद ही नॉमिनेट कर दिया। जिस लव के लिए वो अब तक बावले बने फिर रहे थे और घरवालों से भी लड़ रहे थे, अब वहीं लव स्काउट के लिए मायने नहीं रखतीं। रातोंरात स्काउट की फीलिंग्स कुछ ऐसी बदली कि अब वो लव को सीधा घर से बाहर देखना चाहते हैं। स्काउट के गेम और बर्ताव में आया ये बदलाव लव तो क्या दर्शक भी एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं। अब इस नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने जो किया है उस पर काम्या पंजाबी का रिएक्शन सामने आया है। 

स्काउट ने लव को कर डाला नॉमिनेट 

आपको बता दें, कल तक जिस लव को स्काउट मसाज दे रहे थे और जिसके लिए वो अपने बाकी दोस्तों तक से लड़ रहे थे, अब उसी लव को उन्होंने खुद अपने हाथों नॉमिनेट किया है। स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी जबसे वीकेंड का वार पर उनकी क्लास लगाकर गई हैं, स्काउट लव से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दूरी तक तो फिर भी ठीक था, लेकिन नॉमिनेट करके स्काउट ने सबको हैरान कर दिया है। अचानक स्काउट का इतना बड़ा कदम उठाना सभी के लिए शॉकिंग है। लव तो ये देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं और खुद को संभाल नहीं पाईं। 

कन्वीन्यन्ट रिश्ते पर भड़कीं काम्या 

अब ये देखकर काम्या पंजाबी ने X पर स्काउट की क्लास लगाई है। काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर लिखा, 'बहन माना था ना? मसाज खत्म तो रिश्ता भी खत्म? नॉमिनेशन आते ही 'तू कौन और मैं कौन' हो गया! कन्वीन्यन्ट रिश्ते का कन्वीन्यन्ट एन्ड। एक डांट क्या पड़ी, सारी फैमिली वाली फीलिंग गायब हो गई।' अपने इस ट्वीट में काम्या ने स्काउट को स्पाइनलेस भी बताया है। काम्या पंजाबी को स्काउट का ये मूव जरा भी पसंद नहीं आया।

स्काउट ने बदला गेम प्लान 

हालांकि, स्काउट के लिए लव को नॉमिनेट करना काम आ सकता है। काशवी के गुस्से को देखते हुए उन्होंने अपनी सारी इमोशनल अटैचमेंट खत्म कर दी हैं और वो लव को अपने कंपीटीटर के रूप में ही देख रहे हैं। अब स्काउट के मन में लव के लिए कोई सॉफ्ट कॉर्नर नजर नहीं आ रहा और इससे उनका रिलेशनशिप भी बच सकता है।