'बिग बॉस 20' में अभी तक कोई भी रोमांटिक रिलेशनशिप नहीं बना है। ज्यादातर लड़के घर की फीमेल कंटेस्टेंट्स को अपनी बहन जैसा बता रहे हैं। शुरुआत में लगा था कि इस बार गुल्लू और कनिका मान का लव एंगल देखने को मिल सकता है, जो अब पूरी तरह से दोस्ती पर टिक गया है। दूसरी तरफ गुल्लू और लव गिल के बीच मजाक भरा रोमांस नजर आ रहा है। यानी दोनों अक्सर एक-दूसरे से मजाक में फ्लर्ट करते हुए दिखाई देते हैं। इन दोनों की बॉन्डिंग मजबूत हो रही है और इससे घर के कई सदस्यों को दिक्कत है। अब ये मुद्दा उदिति सिंह भी उठाती हुई नजर आएंगी। 

घर में होगी जबरदस्त कैट फाइट 

आज के एपिसोड में दर्शकों को एक जबरदस्त कैट फाइट देखने को मिलने वाली है। अभी तक जो उदिति बाकी लोगों को अपनी लिमिट्स बताती हुई नजर आ रही थीं, अब वो लव के कैरेक्टर पर सवाल उठाएंगी। अब लव को कोई कुछ बोलेगा तो शांत तो वो भी नहीं रहने वालीं, ऐसे में तमाशा होना तो तय है। आपको बता दें, 'बिग बॉस' के प्रोमो में उदिति और लव जमकर लड़ती हुईं और एक-दूसरे को बातें सुनाती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जान लेते हैं कि आखिर किसने क्या कहा कि इतना तमाशा हो गया। 

उदिति ने लव को कहा क्रींज 

लव को उदिति से सवाल करते करते हुए देखा गया है कि अगर किसी का नेचर है किसी को पूछने का तो वो उन्हें क्रींज कैसे लग सकता है? इस पर उदिति उन पर आरोप लगाते हुए कहेंगी कि वो जो गुल्लू के साथ 'जबरदस्ती का बेबी बाबू' करती हैं वो उसे क्रींज कह रही हैं। ये सुनकर लव हैरान रह जाती हैं और वो पूछती हैं- 'मैं जबरदस्ती कर रही हूं गुल्लू के साथ।' तो उदिति कहती हैं कि ये उनका पॉइंट ऑफ व्यू है। ये सुनकर लव भड़क जाती हैं और वो उदिति से सवाल करती हैं कि अगर वो किसी के साथ बात कर रही हैं तो उन्हें क्या दिक्कत हो रही है? देखते ही देखते घर का माहौल इंटेंस हो जाएगा। 

लव और उदिति में होगी तीखी बहस 

उदिति बहस में लव और गुल्लू के बांड को ड्रामा और क्रींज कह देंगी जिसके बाद ये दोनों पर्सनल अटैक पर उतर जाएंगी। उदिति सवाल उठाएंगे कि क्या लव शो में ड्रामा करने और फेक पर्सनालिटी दिखाने आई हैं? इसके बाद बात स्पाइन तक पहुंच जाएगी। लव कहेंगी कि उनकी स्पाइन बहुत स्ट्रॉन्ग है, तो उदिति पलटकर जवाब देंगी- 'आपकी स्पाइन आपके टास्क में दिख रही थी।' वहीं, लव भी चुप नहीं रहेंगी और पलटवार करते हुए कहेंगी- 'आपकी तो दिख ही नहीं रही थी, आपकी स्पाइन तो दिखती ही नहीं है।' अब ये बहस कौन-सा मोड़ लेती हैं और घरवाले किसका साथ देते हैं, ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा।