गोविंदा जबसे कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बप्पा के मंदिर में नजर आए हैं उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। पहले तो सिर्फ गोविंदा के अफेयर की रूमर्स उड़ रही थीं और उनकी पत्नी आरोप लगा रही थीं। वहीं, अब लालबागचा राजा के मंदिर में कोमल रानी स्वर्णकार संग स्पॉट होने के बाद गोविंदा सेलेब्स के भी निशाने पर आ गए हैं। भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला अब लगातार गोविंदा और सुनीता के मामले में पोस्ट शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। 

दिव्या खोसला ने फिर लगाई गोविंदा की क्लास 

दिव्या खोसला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर सुनीता आहूजा का सपोर्ट किया था। दिव्या खोसला ने इस दौरान गोविंदा को जमकर खरीखोटी भी सुनाई थी। लगता है एक्ट्रेस का दिल अभी तक भरा नहीं है। शायद इसलिए उन्होंने एक और पोस्ट शेयर कर गोविंदा को लेकर निराशा जाहिर की है। इस पोस्ट में उन्होंने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के साथ में मंदिर जानें और कोमल की मांग में सिंदूर दिखने पर सवाल उठाए हैं। चलिए देखते हैं इस बार दिव्या खोसला ने क्या-क्या कहा है। 

सिंदूर पर उठाए सवाल 

दिव्या खोसला ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए लिखा, 'हम अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं ये हमारी मर्जी है, लेकिन कम से कम अपनी सोसाइटी को साफ रखने के लिए ये बहुत जरूरी है कि 'हम समाज के दायरे को मेंटेन करें'। कोई लड़की आपके साथ धार्मिक जगह गई है, इस तरीके से झुकती है कि सिंदूर उसकी मांग में आ जाता है, ये मटेरियल काफी है कि मीडिया इस कपल को उस तरह से कवर करे... मतलब सच में आप किसके साथ मजाक कर रहे हैं। और फिर आपकी पर्सनल लाइफ की निजी डिटेल्स पर कमेंट करती है, क्या आपको लगता है कि ये एक मजाक है।'

गोविंदा को दी खास सलाह 

दिव्या खोसला ने आगे कहा, 'कम से कम हमारी धार्मिक जगहों को अपने एजेंडा के लिए इस्तेमाल करना बंद करें। क्या आपको सिंदूर की कीमत समझ आती है? जो शादीशुदा हिन्दू महिला के लिए सबसे शक्तिशाली प्रतीक है। जो सेलेब्स इस तरह की चीजों को सपोर्ट करते हैं उनसे बेहद निराश हूं।' अब दिव्या का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर चर्चा कर रहे हैं।