नुसरत भरूचा के एक्सीडेंट को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस बाली में किसी बड़े हादसे का शिकार हुई हैं। फैंस नुसरत भरूचा को लेकर टेंशन में हैं। वहीं, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आ पाई कि आखिर पूरा मामला है क्या और एक्ट्रेस के साथ ये हादसा हुआ कैसे? लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस की टीम की तरफ से बयान सामने आ गया है। नुसरत भरूचा की टीम ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस की हालत गंभीर है। नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। चोटिल होने के बाद एक्ट्रेस को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी हुई फ्रैक्चर
अब जानकारी सामने आ रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस को वापस मुंबई लाया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत भरूचा को एयर एंबुलेंस की मदद से वापस मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। मुंबई में उनका इलाज करवाया जाएगा। नुसरत भरूचा की टीम का कहना है कि फिलहाल नुसरत डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। टीम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाने की कोशिश कर रही है। मुंबई लौटते ही नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में जो फ्रैक्चर हुआ है, उसकी सर्जरी होगी।
नुसरत भरूचा की टीम ने दिया बयान
टीम का दावा है कि इस समय नुसरत भरूचा की सेहत सबसे ज्यादा मायने रखती है। सर्जरी के बाद भी नुसरत भरूचा को रिकवर होने में समय लगेगा। चोट के कारण एक्ट्रेस के प्रोफेशनल कमिटमेंट्स भी डिले हो सकते हैं। सर्जरी का असर उनके काम पर साफ दिखाई देगा। दूसरी तरफ टीम ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि नुसरत कब तक भारत लौटेंगी। साथ ही ये भी रिवील नहीं किया कि इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे? फिलहाल फैंस तो बस नुसरत भरूचा की रिकवरी और अच्छी सेहत की दुआ मांग रहे हैं।
मुंबई में होगी एक्ट्रेस की सर्जरी
आपको बता दें, ऐसा दावा किया जा रहा है कि नुसरत भरूचा काम के सिलसिले में बाली गई थीं और शूटिंग के दौरान ही उसके साथ ये दुर्घटना हुई है। हालांकि, अभी तक नुसरत भरूचा या उनकी टीम ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। जबसे एक्ट्रेस के एक्सीडेंट की खबर बाहर आई है हर तरफ टेंशन दिखाई दे रही है। हर कोई नुसरत का हालचाल जानना चाहता है। अब उम्मीद है कि जल्द से जल्द सर्जरी करवाकर वो ठीक हो जाएं।