माही विज 'बिग बॉस 20' में ज़्यादातर घरवालों के खिलाफ खेल रही हैं। उनकी दोस्तियां इस शो में ज्यादा दिखाई नहीं दे रहीं। जिसका पलड़ा ज्यादा भारी होता है माही विज सबसे रिश्ते तोड़ उससे दोस्ती कर लेती हैं। इस वक्त वो सिर्फ काजी तौकीर की दोस्त हैं क्योंकि काजी को भले ही घरवाले गिराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बाहर काजी को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस मतलब की दोस्त के अलावा माही विज पर विक्टिम कार्ड खेलने का भी आरोप है। कहा जा रहा है कि बात-बात पर माही खुद को बेचारी दिखाने की कोशिश कर रही हैं।
शो में नहीं थम रहे माही विज के आंसू
आपको बता दें, माही काफी दिनों से एक मुद्दा उठा रही हैं और अब वो दर्शकों को भी बनावटी लगने लगा है। पहले कई बार माही विज ने मैरी कॉम पर आरोप लगाया है कि वो खाने को लेकर किचन में पार्शलिटी करती हैं। माही ने मैरी पर इल्जाम लगाया था कि वो अपने दोस्तों को ज्यादा खाना देती हैं और बाकी लोगों को कम देती हैं। इतना ही नहीं माही का कहना था कि जब वो खाना लेने जाती हैं तो मैरी कॉम उन्हें खाने की क्वांटिटी को लेकर भी टोकती हैं। इस बात पर माही ने शो में कई बार आंसू बहाए हैं।
खाने को लेकर माही ने बार-बार की शिकायत
उन्हें हर बार देखकर ऐसा लगता है कि उनके साथ कितना गलत हो रहा है और खाने के लिए तरसाया जा रहा है। वहीं, अब एक बार फिर माही ने इसी बात पर रोना-ढोना शुरू कर दिया। हालांकि, इस बार उन्होंने आरोप मैरी कॉम पर नहीं, बल्कि आसिफ खान पर मढ़ा है। हालिया एपिसोड में देखने को मिला कि आसिफ सबके लिए खाने के बरारबर बंटवारा कर रहे थे और तभी माही ने उनसे ज्यादा सब्जी मांगी। आसिफ ने फौरन माही को सब्जी दी और फिर वो बाकि लोगों के लिए भी सब्जी डालने लगे। इसके बाद उन्होंने माही को कई बार पूछा कि वो और ले सकती हैं क्योंकि और सब्जी है। तब माही और खाना लेने से मना करके बाहर चली गईं।
मैरी के बाद आसिफ पर लगाया भद्दा आरोप
हालांकि, बाहर जाकर उन्होंने इस बात पर रोना शुरू कर दिया और कहा कि आसिफ ने उन्हें जानबूझकर कम खाना दिया और इस बात से उनसे बेहद बुरा लगा है। अब बार-बार माही को इस बात पर रोता हुआ देखकर ऑडियंस भी कहने लगी है कि वो शो में विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रही हैं। वो हर किसी को बुरा दिखाना चाहती हैं और उन पर आरोप लगाकर खुद बेचारी बनने की कोशिश कर रही हैं। अब सच क्या है वो तो माही और घरवालों को ही पता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर माही विज विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लग रहा है।