करण जौहर ने कुछ दिन पहले ही अनाउंस किया है कि वो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं। ये सीजन आखिरी होगा जब करण के रैपिड फायर राउंड को जीतने के लिए सेलेब्स कंट्रोवर्शियल बयान देंगे। ऐसे में अब इस शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस शो का आगाज सलमान खान के साथ होगा। पहले एपिसोड में भाईजान गेस्ट बनकर आने वाले हैं। वैसे भी सलमान खान का वो ट्वीट काफी वायरल हुआ था, जब उन्होंने 'It's done bro' लिखा था। अब जब करण जौहर भी यही बात बोल रहे हैं तो सलमान से बेहतर गेस्ट कौन हो सकता है। 

सलमान ने दिया 'कॉफी विद सलमान' का हिंट?

नए प्रोमो की बात करें तो ये काफी धमाकेदार हैं। इसमें सलमान खान इस शो को टेकओवर करने के हिंट दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ करण जौहर ने एक बार फिर सलमान खान की वर्जिनिटी पर सवाल पूछ डाला है। दोनों ने इस शो में कई मजेदार और चटपटी बातें की हैं, जिसकी झलक कुछ सेकंड के प्रोमो में देखने को मिल रही है। प्रोमो की शुरुआत में ही सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं- 'कॉफी विद करण के बाद एव्री कॉफी विद सलमान'। सलमान की इस बात से तो ऐसा ही लग रहा है कि वो करण जौहर का ये शो खत्म होने के बाद अपना शो शुरू कर देंगे। 

क्या अभी भी वर्जिन हैं सलमान खान?

'कॉफी विद सलमान' के लिए तो अब फैंस भी एक्साइटेड हैं। इसके बाद करण ने सलमान से सबसे कंट्रोवर्शियल सवाल कर लिया। करण ने सलमान से पूछा- 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?' ये सवाल सुनते ही भाईजान घबरा गए और उन्होंने हाथ जोड़ते हुए करण से कहा, 'कंट्रोल यार ब्रदर... कंट्रोल।' हालांकि सलमान इस सवाल का पूरा जवाब क्या देंगे वो तो शो में ही पता चलेगा। आपको बता दें, 'कॉफी विद करण सीजन 4' में भी करण ने सलमान से यही सवाल किया था। सलमान ने इस सवाल पर अपने जवाब से सभी को हैरान कर दिया था। 

लास्ट सीजन बोलकर करण ने बनाया बेवकूफ?

'कॉफी विद करण सीजन 4' में सलमान खान ने खुद को वर्जिन बताया था और इसका कारण भी दिया था। वहीं, इस बार भाईजान इस सवाल का क्या जवाब देंगे अब उस पर सस्पेंस बना हुआ है। दूसरी तरफ शो में सलमान खान ने भी करण से कन्फर्म किया कि कहीं वो लास्ट सीजन बोल-बोलकर वो सबको 'कॉफी विद करण' करने के लिए तो नहीं बुला रहे? जिसके बाद करण ने वादा करते हुए कहा कि वो शो नहीं करेंगे। फिर सलमान खान इमोशनल होकर बोले- करण तुस्सी न जाओ।' और करण बोले- 'मैं जा रहा हूं।'

कब आएगा सलमान वाला एपिसोड?

इसके बाद शो में करण जौहर ने सलमान से ये भी पूछा कि वो बदल गए हैं और शांत हो गए हैं। सलमान ने इस पर कहा कि उन्होंने जो अभी एडवाइस दी हैं, अब उन्हें खुद फॉलो करने का समय आ गया है। इसके अलावा शो में ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर पर भी बात हुई। सलमान ने इस पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि 'जिसने फोन में कैमरा बनाया है वो मिल गया न...।' अब प्रोमो इतना एंटरटेनिंग है तो एपिसोड कितना धमाकेदार होगा ये तो समझ आ ही रहा है। आपको बता दें, ये एपिसोड 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे JioHotstar पर स्ट्राम होने वाला है।