'बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट्स अक्सर गुस्से में कुछ पर्सनल कमेंट्स कर जाते हैं। गुस्से में तो इंसान अपने शब्दों पर काबू खो सकता है, लेकिन माही विज तो होश में होकर भी ऐसी बातें कर रही हैं जो शायद दर्शकों को पसंद न आए। माही विज ने अब आम्रपाली दुबे से बातों-बातों में कुछ ऐसा कह डाला जो सुनने में जरा भी अच्छा नहीं लगा। वो एक के बाद एक गलत कमेंट करती चली गईं और अपनी गलती समझने की जगह बेडरूम में जाकर अपनी बातों पर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।
आम्रपाली दुबे को माही ने किया बॉडी शेम?
दरअसल, हालिया एपिसोड में माही विज और आम्रपाली दुबे को गार्डन एरिया में बैठकर बात करते हुए देखा गया था। इस दौरान आम्रपाली दुबे ने बताया था कि उनका कोई सामान आया है जो उनकी मां ने भेजा है। इस दौरान आम्रपाली दुबे ये बता रही थीं कि वो सिंगल हैं और उन्हें सिर्फ उनका मां याद करती हैं। इस दौरान माही विज ने एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने आम्रपाली दुबे को कहा कि शो में उनका वजन कम हो जाएगा तो उन्हें बाहर बॉयफ्रेंड भी मिल जाएगा। ये सुनकर ऐसा लगा कि माही जानबूझकर आम्रपाली दुबे को बॉडी शेम कर रही हैं।
क्या सिंगल हैं आम्रपाली दुबे?
माही की ये बात सुनकर ऐसा लगा कि वो कहना चाहती हैं कि मोटापे के कारण आम्रपाली दुबे का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। हालांकि, आम्रपाली दुबे ने इस बात पर कोई तमाशा नहीं किया और उन्होंने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड इसलिए नहीं है क्योंकि वो किसी को डेट नहीं करना चाहतीं। वहीं, फिर माही ने आम्रपाली से ये भी पूछा कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई एक्टर पसंद नहीं आया? इसके जवाब में आम्रपाली ने कहा कि सिर्फ एक ही सिंगल एक्टर है पवन सिंह और उनके साथ आम्रपाली की बनती नहीं है। बाकी सब शादीशुदा है। फिर बातों-बातों में माही ने निरहुआ का नाम ले लिया।
माही ने आम्रपाली से निरहुआ के अफेयर पर की बात
दरअसल, निरहुआ के शादीशुदा होने के बावजूद उनका नाम आम्रपाली के साथ जोड़ा जाता है। ऐसे में माही ने जानकर ये नाम लिया था। इस दौरान भी आम्रपाली ने बताया कि निरहुआ की अर्रेंज मैरिज हो रखी है और उनके काफी बड़े बच्चे भी हैं। हालांकि, यहां आम्रपाली एक कंट्रोवर्शियल बयान दे बैठीं। जब माही ने पूछा उनकी गर्लफ्रेंड्स नहीं हैं? तो आम्रपाली ने कहा गर्लफ्रेंड्स तो होंगी। वहीं, इसके बाद माही ये गॉसिप करने अपने दोस्तों के साथ बैठीं और उन्होंने खुद ये बात बोली कि उन्होंने जानकर आम्रपाली से निरहुआ को लेकर सवाल पूछा था।