साया गोल्ड एवेन्यू का अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन को औपचारिक हस्तांतरण आज संपन्न हो गया। साया गोल्ड एवेन्यू गाजियाबाद के इंदिरापुरम (वैभव खंड) में शिप्रा मॉल के सामने स्थित एक लक्ज़री आवासीय प्रोजेक्ट है।

एनसीआऱ की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार

  करीब 5 एकड़ में विकसित किए गए इस साया गोल्ड एवेन्यू में  एनसीआर की सबसे ऊंची आवासीय इमारतों में शुमार 39-40 मंजिले  8 हाई राइज़ टॉवर्स हैं। पद्मभूषण से सम्मानित हाफिज कांट्रेक्टर साया गोल्ड एवेन्यू प्रोजेक्ट के वास्तुकार हैं।

सुपर लक्ज़री आवासीय प्रोजेक्ट

साया गोल्ड एवेन्यू विशाल क्लब हाउस (लगभग 80,000 वर्ग फुट), सेमी-ओलंपिक साइज का स्विमिंग पूल, आधुनिक जिम, स्पा और वेलनेस सेंटर, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट पिच, जॉगिंग ट्रैक औऱ 24×7 सुरक्षा और मल्टी-लेवल पार्किंग जैसी आधुनिकतम सुविधाओं से संपन्न एक लक्ज़री आवासीय अपार्टमेंट है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस हाइवे पर प्रोजेक्ट

 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो के पास स्थित साया गोल्ड एवेन्यू में करीब 1620 प्रीमियम आवासीय इकाईयां है। जिसमें 2,3,4 BHK के साथ पेंट हॉउस शुमार हैं। यहां लगभग करीब 1400 से अधिक परिवार रह रहे हैं।

सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हस्तांतरण

 अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के साथ साया गोल्ड एवेन्यू हस्तांतरण संबंधित करारनामें और दस्तावेजों पर 17 अक्टूबर 2026 को दस्तखत हुए थे। अब औपचारिक रूप से अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन को सभी अधिकार हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

नवनिर्वाचित एसोसिएशन

AOA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में पूनम पांडेय अध्यक्ष, श्री रोहित रोहन सचिव, श्री अमन शर्मा उपाध्यक्ष और श्री विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष हैं। हस्तांतरण की प्रक्रिया आपसी सहमति, पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

साया ग्रुप ने सभी पदाधिकारियों एवं निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विश्वास जताया है कि AOA के नेतृत्व में साया गोल्ड एवेन्यू निरंतर प्रगति करेगा।