'बिग बॉस सीजन 20' में हर टास्क बड़े ही अग्रेशन के साथ खेले जा रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स टास्क में अपने पसंदीदा दावेदार को जिताने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। शो में अभी तक लोगों को यही लग रहा था कि स्काउट इस सीजन के सबसे अग्रेसिव कंटेस्टेंट हैं। दरअसल, स्काउट ने पहले कैप्टेंसी टास्क में यंग के लिए खेलते हुए गुस्से में गुल्लू के कांच के बॉक्स को हाथ से फोड़ दिया था। उनका ये रूप देखकर कई लोग डर गए थे। लेकिन अब लग रहा है कि इस शो में एक कंटस्टेंट ऐसा है, जो टास्क में सामने वाले को किसी भी हद तक नुकसान पहुंचा सकता है और वो नाम स्काउट नहीं हैं। 

लड़का नहीं बल्कि ये फीमेल कंटेस्टेंट हुई अग्रेसिव

दरअसल, इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क में एक कंटेस्टेंट ने कई बार अपना आपा खो दिया। ये कंटेस्टेंट कभी किसी की आंख तो किसी की गर्दन को चोट पहुंचाने के बेहद करीब था। आपको बता दें, जिसने इस हफ्ते 2 टास्क में सबसे ज्यादा अग्रेशन दिखाया वो कोई लड़का नहीं, बल्कि अर्शिफा खान हैं। अर्शिफा खान ने टास्क में कई बार कंट्रोल खो दिया और वो ये भूल गईं कि उनकी एक गलती से सामने वाले को कितनी चोट पहुंच सकती है। पहले अर्शिफा खान ने स्काउट पर रंग फेंकते हुए हद पार कर दी थी। उन्होंने कई बार उनकी आंख और मुंह पार गुस्से में रंग फेंका। 

स्काउट के चेहरे पर गुस्से में फेंका कलर 

स्काउट ने इसे लेकर आवाज भी उठाई, लेकिन संचालक ने उस आवाज को अनसुना कर दिया। उल्टा स्काउट पार ही लड़की से बदतमीजी करने का आरोप लग गया। एक टास्क में जब किसी ने अर्शिफा खान को उनके इस बर्ताव के लिए नहीं टोका, तो उन्हें और भी बढ़ावा मिल गया और ये बात अगले टास्क में साफ दिखाई दी। अर्शिफा खान ने कैप्टेंसी टास्क में एक कंटेस्टेंट को घायल कर दिया और दूसरा बस बाल-बाल बच गया। पहले अर्शिफा खान ने बिना कनिका मान की गर्दन का ख्याल करते हुए टेबल को इस कदर खींचा कि कनिका को गुस्सा आ गया। उन्हें टेबल हिलाने की वजह से चोट भी आ सकती थी। कनिका को टास्क के दौरान दो बार अर्शिफा खान पर टेबल न खींचने के लिए चिल्लाते हुए देखा गया। 

View this post on Instagram
A post shared by BBTak Official (@bbtakofficial)


कनिका और उदिति पर भी निकाला अग्रेशन!

इस लापरवाही के बाद भी अर्शिफा खान रुकी नहीं और वो पूरे फाॅर्स के साथ कनिका की तरफ आती दिखीं। इस दौरान बाकी लड़कियों ने अर्शिफा खान को रोकने की कोशिश की और ये देखकर वो उल्टा दूसरों पर आरोप लगाने लगीं। इसके बाद इसी टास्क में अर्शिफा खान ने अपनी ही दोस्त उदिति सिंह को चोट पहुंचा दी। उदिति की आंख पार अर्शिफा खान की वजह से चोट लग गई और वो इस दौरान रोती हुई नजर आईं। हलांकि, बाद में अर्शिफा ने अपनी गलती के लिए उदिति से माफी भी मांगी।