'बिग बॉस 20' का आधा सीजन बीत जाने के बाद अब जाकर शो में मजा आने लगा है। इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने जो किया उससे आधा हिन्दुस्तान खुश हो गया। लव गिल और स्काउट का रिश्ता और उन दोनों की हरकतों पर पहली बार शो में खुलकर बात हुई है। फैंस काफी समय से चाहते थे कि शो के होस्ट इस मुद्दे को उठाएं और दोनों की हरकतों पर रोक लगाएं। अब काशवी ने आकर गिल और स्काउट को जिस तरह से ग्रिल किया है, उसके बाद घर का माहौल और गेम पूरी तरह से बदल चुका है। लव पर लगे आरोप के बाद अब गौहर खान उनके सपोर्ट में उतरी हैं।
लव के लिए समर्थन में आईं गौहर
काशवी ने लव पर आरोप लगा दिया कि लव ने स्काउट को अपने जाल में फंसाया है। उनके इस स्टेटमेंट के बाद कुछ लोग लव को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें मूव ऑन करने कि सलाह दे रहे हैं। लव पूरी तरह से टूट चुकी हैं। हालिया एपिसोड में लव गिल को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। उनकी हालत देखकर हर कोई उन पर तरस खाने लगा। ऐसे में गौहर खाने ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लव के लिए एक खास मैसेज लिखा है। गौहर ने लिखा, 'लव गिव के लिए बहुत बुरा लग रहा है! ये परसेप्शन बहुत ही अनफेयर है!'
काम्या पंजाबी बोलीं विक्टिम बनना बंद करो
गौहर खान जहां लव के लिए बुरा फील कर रही हैं और उनका समर्थन कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ काम्या पंजाबी का रिएक्शन कुछ अलग ही है। काम्या पंजाबी ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दे दिया है। वो लव को सपोर्ट करने की जगह उन्हें सलाह देती हुई नजर आ रही हैं। काम्या पंजाबी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, 'बस करो लव, उसे चेज करना बंद करो, विक्टिम बनना बंद करो, कुछ सेल्फ रिस्पेक्ट रखो... चार बात सुना और उसे कट ऑफ कर! मूव ऑन!'
लव और स्काउट में आई दूरी
ऐसा लग रहा है कि काम्या पंजाबी को लव की हालत और उनकी गलती दोनों नजर आ रही है। वो इस वक्त लव को गेम पर फोकस करने के लिए कह रही हैं। आपको बता दें, काशवी के आने के बाद स्काउट ने तो लव से दूरी बनाने का फैसला ले लिए है, लेकिन लव उन्हें दूर जाने नहीं दे रहीं। उनका बर्ताव उन्हें एक बार फिर मुश्किल में डाल सकता है। अभी तक लोग उन्हें सिम्पथी दे रहे थे, लेकिन लव अपने लिए अब खुद गड्ढा खोद रही हैं।