रकुल प्रीत सिंह इन दिनों एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंसी हुई हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर वाशु भगनानी से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है। टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने ये एक्शन लिया था। ऐसा कहा गया कि फिल्मों को फाइनेंस करने के बहाने विदेशों में पैसा भेजा जा रहा था। जैसे ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने रेड मारी और छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद भी भगनानी परिवार की तरफ से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया। वहीं, अब बढ़ती ट्रोलिंग के बीच पहली बार एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।
रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी
आखिर सच क्या है वो अब खुद रकुल प्रीत सिंह ने बता दिया है। कई दिनों की चुप्पी के बाद रकुल प्रीत सिंह ने एक बयान जारी किया है और अपने ऊपर लगे सभी आरोप खारिज कर दिए हैं। रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये देखकर टूटता है कि खुद को ऑनलाइन रिपोर्टर कहने वाले और कुछ मेन स्ट्रीम मीडिया जर्नलिस्ट के बीच ट्रेंड बढ़ रहा है कि बिना फैक्ट्स चेक किए खबरों को सनसनीखेज बना देते हैं। इसलिए, आइए एक बार सभी के लिए सच बता देते हैं।'
तलाशी को लेकर रकुल ने बताया सच
रकुल प्रीत सिंह ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा, 'वो तलाशी मुझसे जुड़ी नहीं थी। मैं बताना चाहता हूं कि में आर्मी बैकग्राउंड से आई हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। मैं कड़ी मेहनत से आगे आई हूं और एक जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाले नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से अपने टैक्स भर रही हूं। मैं पर्सनली या किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह के अवैध विदेशी रेमिटेंस (पैसे भेजने) से नहीं जुड़ी हूं। मैं यहां ये भी बताना चाहती हूं कि इस देश या विदेश में किसी के भी नाम पर मेरी कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है। न ही किसी ने कभी मुझे कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट की और मेरे सिद्धांत हैं कि न ही मैं ऐसे महंगे गिफ्ट्स एक्सेप्ट करती हूं।
मीडिया को एक्ट्रेस ने लगाई फटकार
रकुल प्रीत सिंह ने आखिर में कहा, 'मैं उन लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं जिन्होंने गलत, द्वेषपूर्ण और अटकलों पर आधारित रिपोर्ट्स पब्लिश की हैं, वो उन्हें वापस लें और फैक्ट्स को क्लैरिफाई करें। मैं समझती हूं कि सभी मीडिया बिजनेस चलाने वालों पर अपने कमर्शियल दबाव होते हैं। लेकिन ये फैक्ट्स की कीमत पर नहीं हो सकता और न ही किसी की इज्जत और रोजगार की कीमत पर।' अब रकुल प्रीत सिंह के इस पोस्ट पर फैंस सपोर्ट दिखा रहे हैं।