अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों के काफी पसंद किया है। जब भी विजय सलगांवकर बड़े पर्दे पर आता है तो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। 2 अक्टूबर को 'दृश्यम' का तीसरा पार्ट रिलीज हुआ है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। पहले ही दिन 'दृश्यम 3' ने करोड़ों नोट चाप लोए और साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है। चलिए इस फिल्म की पहले दिन की कमाई पर भी नजर डालते हैं। 

जानें पहले दिन की कमाई

सैम की बॉडी कहां है ये जानने के लिए लोगों ने जमकर फिल्म की टिकट खरीदी हैं। ऐसे में पहले दिन 'दृश्यम 3' ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। गांधी जयंती के मौके पर रिलीज का फिल्म को अच्छा फायदा मिला है। पहले ही दोनों पार्ट्स की सफलता और ऊपर से इस सीक्वल की हाइक ने ऐसा कमाल दिखाया कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 66.75 करोड़ की कमाई कर ली। इंडिया में फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 80.10 करोड़ पहले ही दिन ये फिल्म कमा चुकी है। 

'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का खुमार सिर्फ भारत में ही देखने को नहीं मिल रहा, बल्कि दुनियाभर में ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 95.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'दृश्यम 3' ने अजय देवगन को उनके करियर की सबसे ओपनर फिल्म दे दी है। साथ ही कोविड के बाद महज 24 घंटों में टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी 'दृश्यम 3' शुमार हो चुकी है। फिल्म को मिल रहे रिस्पांस और पहले दिन का कलेक्शन देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओपनिंग वीकेंड में 'दृश्यम 3' दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। 

बनी चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म

आपको बता दें, ओपनिंग डे पर 66 करोड़ के कलेक्शन के साथ 'दृश्यम 3' हिंदी की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसने 'धुरंधर' (30 करोड़), 'पठान' (57 करोड़) और 'एनिमल' (63 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में सबसे आगे 'धुरंधर 2' (145 करोड़), फिर 'आदिपुरुष' (86.75 करोड़) और 'जवान' (75 करोड़ है) और आखिर में 'दृश्यम द कन्क्लूजन' है। अब देखना होगा कि अजय देवगन की ये फिल्म आगे कितने नोट छापती है।