'बिग बॉस 20' में हाल ही में कनिका मान और काजी तौकीर का एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। मजाक-मजाक में काजी ने लिमिट क्रॉस कर दी थी और पूरा घर उन्हें गलत ठहराता हुआ नजर आया था। काजी ने कहा था कि उन्हें कनिका के साथ लॉलीपॉप खाना है। ये सुनते ही कनिका को गुस्सा आ गया था। इस दौरान ज्यादातर घरवाले एक ही शिकायत करते हुए नजर आए थे कि काजी को वीकेंड का वार पर कुछ भी नहीं कहा जाता। इतना ही नहीं कुछ लोग तो काजी को समझाने से भी डर रहे थे क्योंकि उन्हें लगता है कि काजी को शो में फेवर किया जा रहा है। अगर किसी ने काजी को कुछ कहा तो वीकेंड का वार में उन्हें डांट पड़ सकती है।
सलमान लेंगे कनिका की साइड
हालांकि, अब सभी घरवालों की ये शिकायत दूर होने वाली है। आज वीकेंड का वार पर काजी तौकीर भी सलमान खान के गुस्से का शिकार होने वाले हैं। काजी को इस शो में होस्ट से कभी डांट नहीं पड़ी, लेकिन इस बार काजी नहीं बच पाएंगे। अब लेटेस्ट प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि सलमान खान लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर कनिका की साइड ले रहे हैं। कनिका भी खुलकर सलामन खान के सामने काजी की सच्चाई बता रही हैं।
काजी में आ गई है हवा?
सलमान खान काजी से कहेंगे कि अगर किसी को आपका इंटेंशन गलत लगा, तो आपको पीछे हट जाना चाहिए था। लेकिन वो लगे रहे और एक ही चीज कहते रहे, जिसपर सलमान खान ने नाराजगी जताई है। सलमान ने कनिका से भी पूछा कि क्या काजी से उनसे माफी मांगी? तो कनिका ने सलमान के सामने ही कह दिया कि काजी में बहुत हवा आ गई है। दरअसल, उन्हें शो की शुरुआत से ही काफी पसंद किया जा रहा है और जमकर तारीफ मिल रही है और घरवालों को लगता है कि इसकी वजह से काजी हवा में उड़ रहे हैं। वहीं, काजी सलमान खान के सामने अपनी सफाई भी पेश करेंगे जो बिल्कुल भी काम नहीं आएगी।
काजी को पड़ेगी सलमान से डांट
काजी बताएंगे कि उन्होंने कनिका से माफी मांगी है, तो सलमान कहेंगे कि उन्होंने तो नहीं देखा। काजी ने उस दौरान ये भी कहा था कि वो गोली खा लेंगे लेकिन सॉरी नहीं कहेंगे। अब इस पर सलमान काजी की जमकर क्लास लगाएंगे। काजी अपने बचाव में जो भी कहेंगे वो उन पर अब उल्टा ही पड़ने वाला है। ये एपिसोड देखकर उन सभी लोगों के मन को शांति मिलेगी जो काफी समय से काजी के बर्ताव पर सवाल उठा रहे थे। हो सकता है कि सलमान खान से डांट खाकर काजी सुधर जाएं।