16 कंटेस्टेंट्स के साथ 'बिग बॉस 20' का ये सफर शुरू हुआ था। अब तीसरे हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते शो में 14 कंटेस्टेंट्स ही रह गए हैं। हर कोई पूरी कोशिश कर रहा है कि वो एपिसोड में दिखे और ऑडियंस को एंटरटेन करे। हालांकि, इस चक्कर में कुछ लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं कि दिखने की जगह वो बुरे दिखने लगते हैं। ऐसे में हर रोज उनकी परफॉरमेंस के आधार पर लोग इन्हें जज करते हैं। तीसरे हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग अब सामने आ गई है। इस लिस्ट को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि ऑडियंस किसे कितना पसंद कर रही है। 

पॉपुलैरिटी रैंकिंग में टॉप 3 कौन?

आपको बता दें, तीसरे हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में टॉप पर वो कंटेस्टेंट हैं, जिनके चर्चे न सिर्फ बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। यानी पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में टॉप पर काजी तौकीर नजर आ रहे हैं। टॉप 2 की बात करें तो इस पोजीशन पर अर्शिफा खान दिखाई दे रही हैं। वैसे तो शो में उन्हें बिना बात के झगड़े और बदतमीजी करते हुए ही देखा जाता है, लेकिन शायद सोशल मीडिया फॉलोअर्स का असर है कि वो पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, टॉप 3 में स्काउट ने भी अपनी जगह बना ली है। 

इस कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन

कनिका मान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उसके बाद पांचवें नंबर पर यंग नजर आ रहे हैं। यंग को इस पिछले हफ्ते वोट्स देकर ऑडियंस ने बेघर होने से बचाया है। उदिति सिंह इस लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। वैसे तो इस शो में उदिति का कंट्रीब्यूशन काफी कम है, लेकिन पिछले हफ्ते डिस वाले टास्क की वजह से वो लोगों को काफी पसंद आई हैं। उदिति ने जिस तरह से रिएक्ट किया है, लोगों को वो पसंद आया। लिस्ट में 7वें नंबर पर घर के कैप्टन गुल्लू हैं। वहीं, 8वें नंबर पर आम्रपाली दुबे हैं, जिनसे ऑडियंस को काफी उम्मीद थी। 9वें नंबर पर आसिफ खान हैं, जिन्हें लगातार शो में खरी खोटी सुनाई जा रही है। 

बॉटम 5 में आए ये कंटेस्टेंट्स 

अब बॉटम 5 भी जान लेते हैं। तीसरे हफ्ते पॉपुलैरिटी के मामले में लव, अमन, माही, मैरी कॉम और रीति सबसे पीछे छूट गए हैं। तीसरे हफ्ते में लव 10वें, अमन 11वें, माही 12वें, मैरी 13वें और रीति तिवारी सबसे आखिर यानी 14वें नंबर पर हैं। रीति तिवारी तो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनके गाने और पर्सनालिटी दोनों ही लोगों को पसंद नहीं आ रही। रीति तिवारी को शो के फैंस के साथ-साथ होस्ट सलमान खान भी इनसिक्योर बता रहे हैं।