अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) से जुड़े 12 ठिकानों पर ED ने रेड मारी है। मुंबई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के शक पर ये रेड मारी है। डिपार्टमेंट की टीम जरूरी दस्तावेज और पैसों से जुड़े कागजाद ढूंढकर चेक कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
इनकम टेक्स डिपार्टमेंट को बहुत समय से खुफिया जानकारी मिल रही थी कि विदेशी फिल्म प्रोजेक्ट, प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और शूटिंग के नाम पर बड़ी रकम विदेश भेजी जा रही है। जानकारी मिलने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें मुंबई के अलग-अलग ऑफिस और उससे जुड़ी जगहों की जांच- पड़ताल कर रही है। एजेंसियों को आशंका है कि विदेशी लोकेशन के नाम पर पैसों की हीराफेरी हो रही है। ये सिर्फ नियमों को तोड़ने का नहीं, बल्कि भारी टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है।
किस-किस की हो रही जांच?
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) से जुड़े 12 जगहों की जांच हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। जांच के दौरान टीमें बैंक स्टेटमेंट्स और जरूरी दस्तावेजों को चेक करेंगी।
कौन हैं वाशु भगनानी?
आपको बता दें, वाशु भगनानी जो रकुल प्रीत सिंह के ससुर हैं, उन्होंने 'पूजा एंटरटेनमेंट' की स्थापना 1995 में की थी। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से इस प्रोडक्शन हाउस की संस्थापना की थी। इस प्रोडक्शन हाउस को 31 साल होने वाले हैं। 2 साल पहले वाशु भगनानी के पूजा एंटरटेनमेंट पर 250 करोड़ रुपये का कर्ज भी था। ये कर्ज फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' और 'बेल बॉटम' के फेलियर का असर था।
जानें पैनोरमा स्टूडियोज के बारे में
'पैनोरमा स्टूडियोज' की स्थापना 2005 में हुई थी। इस प्रोडक्शन हाउस ने 'शैतान', 'रेड', 'दृश्यम' और 'खुदा हाफ़िज़' जैसी कई फेमस मूवीज प्रोड्यूस की हैं। इसका म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस भी है जो पैनोरमा म्यूजिक के नाम से है। इसने 'जज्बाती है दिल', 'तू है कहां' और 'मितवा रे' जैसे फेमस गाने भी प्रोड्यूस किए हैं।