'बिग बॉस 20' में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। इस शो में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बारे में जानकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़नी तो तय है। इस बार कुछ ऐसा होगा जिसके बाद मेकर्स भी हैरान रह जाएंगे। इसकी प्लानिंग तो शायद खुद मेकर्स ने भी हो की थी। दरअसल, इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' में मिड वीक एविक्शन होने वाला है। यानी वीकेंड का वार से पहले ही एक कंटेस्टेंट शो से आउट हो जाएगा। ये एविक्शन वोटों के आधार पर होगा या किसी और कारण से ये जानते हैं। साथ ही ये भी पता करते हैं कि जिसका सफर शो में खत्म होने वाला है वो कौन हैं?
मिड वीक एविक्शन में कौन होगा आउट?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहीं कंटेस्टेंट रीति तिवारी अब 'बिग बॉस 20' से बाहर होने जा रही हैं। इस शो में रीति तिवारी का सफर इस हफ्ते तक ही था। मिड एविक्शन की बिजली अब रीति तिवारी पर गिरने वाली है। आपको बता दें, इस हफ्ते माही विज, उदिति सिंह और यंग को कैप्टेंसी की दावेदारी मिली है। अब 'बिग बॉस' इन्हें एक खास पावर देंगे कि ये किसी घरवाले की एक लाइफलाइन छीन सकते हैं। कैप्टेंसी के दावेदार इस दौरान रीति तिवारी से उनका जीवनदान छीन लेंगे।
कैसे कटा शो से रीति का पत्ता?
आपको बता दें, रीति तिवारी की एक लाइफलाइन पहले ही जा चुकी है और इस टास्क में भी वो अपनी एक लाइफलाइन गंवा बैठीं। ऐसे में जनता और उनके फैंस भी कुछ नहीं कर पाए और बिना वोटिंग ही रीति शो से आउट हो गईं। वो शो में अपनी रॉकस्टार वाली इमेज को मजबूत करतीं उससे पहले ही दूसरे कंटेस्टेंट्स ने उनसे ये मौका छीन लिया। वैसे सोशल मीडिया पर रीति तिवारी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनके गाने और आवाज लोगों को पसंद नहीं आ रही। ऐसे में रीति पर जमकर मीम्स बन रहे हैं।
रीति के जाने से शो के फैंस होंगे उदास?
अब उनके एविक्शन से न तो घर में किसी को कोई फर्क पड़ेगा और न ही बाहर कोई उदास होगा। वैसे भी रीति ने 'बिग बॉस' के घर में एक भी मजबूत रिश्ता नहीं बनाया है। वो जिसके साथ बैठती हैं बाद में किसी और से उसकी ही चुगलियां करती हुईं नजर आती हैं। दूसरी तरफ ऑडियंस तो शुरू से की मांग कर रही है कि रीति को शो से बाहर कर दिया जाए। अब हेटर्स का ये सपना भी पूरा होने वाला है।