'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने ही अपने कंधों पर पूरा शो उठाया हुआ है। काजी के होने से शो में एनर्जी दिखती है और सारे मुद्दे भी उनके ही इर्द-गिर्द होते हैं। अब हालिया एपिसोड में काजी ने फिर कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद सब उन पर आरोप लगाने लगे। काजी ने कनिका मान को मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद न सिर्फ उन्हें बुरा लगा बल्कि पूरे घर ने नोटिस कर लिया कि काजी लाइन क्रॉस कर रहे हैं। काजी ने कनिका को कहा था कि वो उनसे बायोलॉजी पढ़ना चाहते हैं। साथ ही इस दौरान उन्होंने कनिका से पूछा था कि क्या वो दोनों साथ में लॉलीपॉप खा सकते हैं?
काजी ने कनिका को ये क्या कह दिया?
जैसे ही काजी के मुंह से बायोलॉजी और लॉलीपॉप जैसे शब्द निकले, खुद माही विज ने सबके सामने काजी को कहा था- 'आप फ्लो-फ्लो में कुछ भी बोल देते हो न! बायोलॉजी कौन बोलता है?' साथ में अमन गांधी और उदिति सिंह भी उन्हें मजाक में टोकते हैं कि लॉलीपॉप खाएंगे कौन बोलता है, जब पहले इस बात पर पंगा हो चुका है। हालांकि, काजी इस बात को दोहराते रहे कि उनके इरादे गलत नहीं थे और लॉलीपॉप का कोई गलत मतलब नहीं था। इसके बाद आधा घर काजी को समझाता नजर आया कि वो जो बोल रहे हैं गलत हैं।
माही ने काजी को लेकर दिखाई दोगलापंति
आम्रपाली दुबे ने तो बहुत कोशिश की कि वो तमीज से काजी को उनकी गलती समझा पाएं, लेकिन उन्होंने आम्रपाली की एक नहीं सुनी। वहीं, माही ने देखते ही देखते अपनी बात से पलटी मार ली। पहले जो आम्रपाली खुद बोल रही थीं कि काजी फ्लो-फ्लो में कुछ भी बोल देते हैं। बायोलॉजी कौन बोलता है? लेकिन वो बाद में उनकी साइड लेती हुई नजर आईं। माही के दोस्त खुद उनके दोगलेपन को पॉइंट आउट करते हुए दिखाई दिए। अमन गांधी, उदिति और अर्शिफा खान आपस में बातचीत करते हुए नजर आए कि माही ने खुद कहा था कि काजी पंगे लेते हैं। अर्शिफा खान ने कहा कि लेकिन वो काजी के सामने नहीं कहतीं।
माही को दोस्तों ने कहा मैनिपुलेटिव
ये सुनते ही अमन ने भी कह डाला कि 'माही बहुत मैनिपुलेटिव हैं। उन्हें पता है कि काजी भाई काजी भाई करके कहां नंबर बनाने हैं।' तभी उदिति ने रिवील किया कि स्काउट ने माही से पूछा कि इस घर में उनके सबसे क्लोज कौन है? तो माही ने काजी का नाम लिया था। उन्होंने अर्शिफा खान का नाम तक नहीं लिया। अमन और अर्शिफा इस बात से सहमति जताते दिखे कि माही को समझ आ गया है कि यहां उनकी चाल काम नहीं कर रही। यानी माही के खुद के दोस्त पथ पीछे उन्हें चालबाज और दोगला बता रहे हैं।