'बिग बॉस 20' में माही विज कई अटपटे बयान दे चुकी हैं। वो बोलने से पहले एक बार भी सोच नहीं रही हैं और उनकी ये आदत ही उन पर भारी पड़ने वाली है। 'बिग बॉस 20' के पहले हफ्ते में ही माही ने ये बयान दिया था कि इस शो में तीन डिवोर्सी आई हैं। ये सुनने में दर्शकों को बेहद ही अटपटा लगा था। इसके अलावा वो ईशा रिखी को भी अपने तलाक के बारे में बात करने के लिए फाॅर्स करती हुई नजर आ चुकी हैं। वहीं, इस बार तो माही ने शो में हद ही पार कर दी है। अब उन्होंने LGBTQ कम्युनिटी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है।
टास्क में आपा खो बैठीं माही विज
माही विज ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान लव गिल को कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पर अब उनकी थू-थू हो रही है। माही विज का एक स्टेटमेंट अब लाखों लोगों की नाराजगी का कारण बन चुका है। आपको बता दें, 'बिग बॉस' के घर में इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि किसी भी धर्म, जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाया जाए। मेकर्स इन बातों को लेकर बेहद ही सख्त हैं और अब माही विज ने जाने-अनजाने में वही गलती कर दी है। दरअसल, टास्क में उन्होंने लव गिल को गुस्से में ये कह दिया कि ट्रांस वुमन की तरह ताली मार रही हैं।
ताली मारने को LGBTQ कम्युनिटी से जोड़ा
हुआ ये था कि लव गिल और माही की पहले भी बहस हो चुकी थी। इस दौरान भी माही ने कई ऐसी फिजूल बातें कहीं जो दर्शकों को पसंद नहीं आएंगी। वो लव से पहले ही खुन्नस खाए हुए घूम रही थीं और जब टास्क में लव ने माही के टेबल से सेब हटाए और ताली बजाकर उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की तो माही ये बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उन्होंने गुस्से में उनके ताली बजाने को LGBTQ कम्युनिटी से जोड़ दिया और गलत शब्द का इस्तेमाल किया। ये सुनकर लव गिल भड़क उठीं और उन्होंने कई बार माही से कन्फर्म किया कि क्या उन्होंने वाकई ऐसा बोला है।
View this post on Instagram
A post shared by BBTak Official (@bbtakofficial)
लव के लिए इस्तेमाल किया गलत शब्द
माही ने हार बार इस बात पर सहमति जताई कि उन्हों लव को ये बोला है। बाकी घरवालों के सामने भी माही विज ने इस बात को कबूल किया। हालांकि, उन्होंने अपनी इस गलती पर ना तो लव गिल और ना ही LGBTQ कम्युनिटी से अभी तक माफी मांगी है। उनका ये स्टेटमेंट उन पर काफी भारी पड़ सकता है। माही विज को इस वक्त सोशल मीडिया पर बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है।