'बिग बॉस' के घर में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ये शो इस वक्त लव और स्काउट के रिश्ते पर फोकस कर रहा है। इन दोनों ने शो में एक-दूसरे को भाई-बहन बोलकर जो हरकतें की हैं, उससे आधा हिंदुस्तान ऑफेंड हो गया है। पहले इन दोनों को ऑडियंस ने ट्रोल किया और फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने शो पर आकर इन दोनों की क्लास लगाई। काशवी ने स्काउट को सीधे-सीधे चेतावनी दे डाली कि अगर उन्होंने लव के साथ ये सब कंटीन्यू रखा तो वो उनसे ब्रेकअप कर लेंगी। ये सब देखते हुए स्काउट ने फौरन लव से दूरी बना ली।
फिर साथ आए लव और स्काउट
पिछले 3 दिन से स्काउट अकेले घूम रहे थे और जानबूझकर लव को इग्नोर कर रहे थे। लव को देखकर स्काउट अपना रास्ता बदलते तक नजर आए। इतना ही नहीं स्काउट ने नोमीनेशन टास्क में लव को नॉमिनेट तक कर दिया। यानी पहले बहन बोला और फिर उसी बहन को अचानक अकेला छोड़ दिया और फिर उसे नॉमिनेट कर सारी कसर पूरी कर दी। ट्विस्ट तो तब आया जब इतने रोने-धोने, ड्रामे और डिस्टेंस के बाद ये दोनों फिर साथ आ गए।
काशवी के समझाने के बाद भी नहीं रुके स्काउट
लव और स्काउट ने एक बार फिर फैंस और बाकी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया है। गर्लफ्रेंड के समझने के बाद भी स्काउट फिर से लव के साथ बैठे हुए नजर आए। इस बार स्काउट ने सामने से जाकर लव से बात की और फिर दोनों साथ में खिलखिलाते हुए भी दिखाई दिए। ये सब होता देख, उदिति और माही भी हैरान रह गए। स्काउट फिर से अपने लिए मुश्किल कड़ी कर रहे हैं और उनका ये मूव फैंस को समझ नहीं आ रहा। कभी वो नॉमिनेट करते हैं, तो कभी वो लव से बात करने का बहाना ढूंढते हैं। ये देखकर ऐसा लग रहा है कि स्काउट के लिए बाहर के रिश्ते इस वक्त ज्यादा जरूरी नहीं हैं।
भाई-बहन के रिश्ते पर फिर उठे सवाल
सोफे पर बैठकर जिस तरह से लव और स्काउट बात करते हुए नजर आए हैं, अब इन्हें देखकर लोगों ने फिर बातें करनी शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या शो में फिर से भाई-बहन का रोमांस देखने को मिलने वाला है? ये इकलौता ऐसा भाई-बहन का रिश्ता है जिसका मजाक पूरी दुनिया में बना रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर लव और स्काउट की इन हरकतों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।