अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने भी सगाई कर ली है। आयुष्मान सेठी ने अब अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी को ऑफिशियली प्रपोज कर दिया है। आयुष्मान सेठी और समीक्षा शेट्टी के रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आयुष्मान सेठी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है और उनके साथ अपने इस खास मोमेंट की झलकियां भी शेयर की हैं। आयुष्मान सेठी और समीक्षा शेट्टी करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब इनके रिश्ते पर मुहर लग गई है।  

अर्चना के बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई

आपको बता दें, आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड को इटली में प्रपोज किया है। खूबसूरत वादियों के बीच आयुष्मान ने अंगूठी निकाली और समीक्षा को शादी के लिए पूछ लिया। इस दौरान दोनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। पहले आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड को फूल दिए और फिर अंगूठी के साथ घुटन पर बैठकर सरप्राइज दे दिया। कुछ तस्वीरों में समीक्षा शेट्टी अपने हाथ में ये प्रपोजल रिंग भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की है। 

आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें वायरल 

कपल ने इस दौरान क्वालिटी टाइम स्पेंड किया, जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों को खुशी से हग करते और किश करते हुए भी देखा जा सकता है। इस प्रपोजल के बाद आयुष्मान सेठी और समीक्षा शेट्टी को बोट में भी रोमांटिक डेट पर देखा गया। यहां दोनों ने येलो आउटफिट में ट्विनिंग की। अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने लिखा, 'दुनिया की तमाम जगहों में से और उन तमाम जिंदगियों में से जो हम जी सकते थे, किसी तरह हम एक-दूसरे को मिल गए। और हर बार हम एक-दूसरे को ही चुनेंगे। हर जन्म साथ रहने के लिए।'

फैंस ने दी कपल को बधाई 

अब इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है। सौरव जोशी, रकुल प्रीत सिंह, रिया चक्रवर्ती, सुमोना चक्रवर्ती, अंशुला कपूर और कुबरा सैत समेत कई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट कर आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड को कॉन्ग्रैचलैशन कहा है। आपको बता दें, आयुष्मान सेठी से समीक्षा शेट्टी करीब 6 साल बड़ी हैं और अब दोनों जल्द ही शादी करते हुए नजर आ सकते हैं।