सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में कैप्टेंसी की रेस चल रही है। सबसे मुकाबला करके 3 दावेदार सामने आए हैं। अब यंग, उदिति सिंह या माही विज में से कोई एक 'बिग बॉस 20' का अगला कैप्टन चुना जाएगा। इन तीनों के बीच अब एक मजेदार मुकाबला होने वाला है। अब जब टास्क होगा तो घर में झगड़े और इंटेंस माहौल तो बनेगा ही। टास्क में क्या-क्या होने वाला है और गुल्लू के बाद कैप्टेंसी किसके हाथ लगेगी, ये जानने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज कैप्टेंसी टास्क में किसकी जीत होगी। 

क्या होगा कैप्टेंसी टास्क?

आज कैप्टेंसी के तीनों दावेदारों को अपनी-अपनी बॉल 2 स्टिक्स के बीच बैलेंस करनी होगी। इसमें ये तीनों दावेदार अपनी पसंद के किसी भी घरवाले को अपना पार्टनर चुन सकते हैं। वहीं, बाकी के घरवाले कैप्टेंसी टास्क में मुश्किलें पैदा करने का काम करेंगे। वो टास्क में ट्रैफिक का काम करेंगे और जिसे चाहेंगे उसे निकालने की कोशिशें करेंगे। आपको बता दें, इस टास्क में माही विज काजी तौकीर को अपना पार्टनर चुनेंगी। उदिति सिंह अपने दोस्त अमन गांधी की मदद लेंगी और यंग के पार्टनर स्काउट होंगे। 

कैप्टेंसी टास्क में होगी किसकी जीत?

टास्क में सबसे पहले माही का बैलेंस बिगड़ेगा और वो इस हफ्ते कैप्टेंसी से हाथ धो बैठेंगी। इतना ही है माही और काजी के बीच मनमुटाव भी देखने को मिलने वाला है। माही खुद अपने दोस्त और अपने चुने हुए पार्टनर पर आरोप लगाएंगी कि काजी ने जान-बूझकर उन्हें हराने के लिए उनका गेम खराब किया है। वहीं, असली मुकाबला यंग और उदिति के बीच होगा, जिसमें जीत उदिति सिंह की होगी। यानी इस हफ्ते की कैप्टन उदिति सिंह बनने वाली हैं। 

उदिति की कैप्टेंसी देखने के लिए फैंस बेकरार 

उदिति अभी तक शो में कोई स्ट्रॉन्ग ओपिनियन खुलकर देती हुई नजर नहीं आ रही हैं। वो दोस्तों के सामने कुछ और कहती हैं और सबके सामने स्वीट बनने की कोशिश कर रही हैं। अब कैप्टन बनकर वो फ्रंटफुट पर खेलेंगी या अपने दोस्तों के कहने पर चलेंगी ये वाकई एक बड़ा सवाल है। फैंस भी उदिति की कैप्टेंसी देखने के लिए एक्साइटेड हैं।