आज एशियाई गेम्स 2026 में क्रिकेट का गोल्ड मैडल मुकाबला चल रहा है। जहां आज भारतीय टीम श्रीलंका से भिड़ रही हैं और गोल्ड मैडल जीतने के लिए दोनों टीम अपनी पूरी जान लगा रही हैं। फाइनल मैच में टॉस श्रीलंका ने जीता और गेंदबाजी करने का चुनाव किया। भारतीय टीम ने बहुत ही धुआंधार शुरुआत की है। भारतीय टीम के ओपनर्स ने रनों की झड़ी लगा दी। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधना ने सिर्फ दस आवर्स में 90 रन से ऊपर की पार्टनरशिप दिखाई है। 

भारत बनाम श्रीलंका H2H 

भारत ने श्रीलंका से कुल 32 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 25 मुकाबले जीते हैं और श्रीलंका ने कुल 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। 1 मैच बेनतीजा भी निकला है।  

भारत की आज की प्लेइंग 11 

भारत की आज की प्लेइंग 11 में- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ शामिल हैं। 

श्रीलंका की आज की प्लेइंग 11 

श्रीलंका की आज की प्लेइंग 11 में इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्य ,काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा और सुगंधिका कुमारी शामिल हैं।   

पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच 

पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आज अपना ब्रोंज मैडल का मैच खेला है। जिस मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को बड़ी आसानी से हराकर ब्रोंज मैडल अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन का आंकड़ा खड़ा किया। बांग्लादेश जिसका पीछा करने में असमर्थ रहा और सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई थी।