स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना इस वक्त अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में हैं। उनका शो पूरे भारत में धूम मचा रहा है। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के दूसरे सीजन ने सबका अटेंशन ग्रैब किया हुआ है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ समय रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। समय रैना का नाम लगातार पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' के एक एपिसोड में मेधा शंकर जज के पैनल पर भी नजर आई थीं।
समय रैना क्या मेधा शंकर से करने जा रहे शादी?
समय रैना ने शो में ये भी कहा था कि मेधा शंकर उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं। वहीं, अब सुनने में आया है कि समय रैना जल्द ही मेधा शंकर से शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये रूमर्ड कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। इतना ही नहीं ये शादी कब हो सकती है उसकी जानकारी भी दे दी गई है। रूमर्स हैं कि समय रैना और मेधा शंकर इसी साल दिसंबर में सात फेरे लेंगे।
Samay Raina is set to marry Medha Shankr this December.👀❤️ As per a Reddit post, someone close to Samay Raina’s family says Samay wants to marry Medha Shankr this December, confirmed by his mother after speaking to him last night. For anyone who doesn’t know, Samay and Medha have been dating for 6 months. Samay is already 28 and Medha is 29, so they don’t want to wait anymore and are going to get married soon. And in my opinion, it’s a good decision because they look good together. Both are at the peak of their careers. I hope they have a great life together.💯🤞
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) September 17, 2026
समय रैना कब करेंग शादी?
आपको बता दें, रेडिट पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें एक यूजर का दावा है कि वो समय रैना की फैमिली का करीबी है। उसने दावा किया कि उस शख्स ने समय रैना की मां से बात की है और इसके बाद ही वो कह रहे हैं कि समय और मेधा दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। दोनों इस वक्त साथ में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं। आपको बता दें, अभी तक ना तो समय रैना और ना ही मेधा शंकर ने शादी की खबर की आधिकारिक पुष्टि की है। इन दोनों ने इस पोस्ट पर फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
वायरल हुआ पोस्ट
हालांकि, इस वायरल पोस्ट ने फैंस के दिल की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं। इन दोनों का नाम काफी समय से जुड़ रहा है और ये खबर सुनकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। अब ये दोनों वाकई दोस्त हैं या दोनों डेटिंग कर रहे हैं? ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। अब फैंस को उस पल का इंतजार है जब समय या मेधा उन रूमर्स पार चुप्पी तोड़ेंगे।