एशियाई गेम्स 2026 की मेजबानी जापान कर रहा है। एशियाई गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने हॉकी में डंका बजा रखा है। हॉकी के पहले मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान को हराया था, जहां भारत ने 19-0 से जीत हासिल की थी। भारत की बेटियों ने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था। इसी के साथ भारत अपने आने वाले मुकाबले की तैयारी में लग गया है। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को थाईलैंड के साथ होगा।
हाफ टाइम तक भारत का स्कोर 9-0
भारत ने अपना मैच इंडोनेशिया के साथ खेला था। दीपिका ने 8वें मिनट में गोल दागकर भारत का खाता खोल दिया था। काकामिगाहारा में पूल-बी में भारत की दीपिका सहरावत, रुतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने 3-3 गोल किए। भारत ने हाफ टाइम तक 9-0 से बढ़त ले रखी थी।
तीसरे और चौथे क्वाटर तक भारत का स्कोर
इंडोनेशिया की तरफ से अदियाता ने 32वें मिनट में एक मात्र गोल मारा। इसके बाद भारत की ओर से सलीमा टेटे, नवनीत कौर, इशिका, रुतुजा और दीपिका ने गोल ठोककर भारत का स्कोर 14-1 कर दिया। आखरी क्वार्टर में नवनीत ने 56वें और 57वें मिनट में गोल किए। साक्षी ने 57वें मिनट में गोल दागे।
दीपिका का शानदार प्रदर्शन
दीपिका ने पहले मैच में भी उज्बेकिस्तान के खिलाफ 8 गोल ठोके थे। दूसरे मैच में 3 गोल कर दिए, जिससे दीपिका अभी तक 11 गोल के साथ लिस्ट में टॉप पर बनी हुई हैं। दीपिका भारत की तरफ से शानदार खिलाड़ी बनकर सामने आ रही हैं। दीपिका ने अपनी बदौलत दोनों मैचों में भारत को आसानी से जीत दिलवाई।