(By- Sundeep Kochar) आज आपका दिन बेहतर हो सकता है अगर आप उन लोगों का शुक्रिया अदा करें जिन्होंने आपका साथ दिया है। अकेले सफलता शायद ही मिलती है। साथ चलने से रास्ते आसान हो जाते हैं। ऐसे में जब मौका मिले तो उन लोगों का आभार व्यक्त करें जो आपकी जर्नी में आपके साथ थे। मन से शुक्रिया अदा करने से रिश्ते और मजबूत बनेंगे और आगे भी कई लाभ मिलेंगे। अपने हर अनुभव के लिए आपको एहसानमंद रहना चाहिए। 

मेष

आगे क्या करना है ये सोचने की जगह आप कितना आगे निकल आए हैं उसकी सरहाना करें। आभार जताने से आपका मोटिवेशन वापस आएगा और याद दिलाएगा कि हर कोशिश ने आपके विकास में योगदान दिया है।

वृषभ

आज छोटे-छोटे सुख भी अप्रत्याशित खुशियां दे सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों, रूटीन और कम्फर्ट की सरहाना करें क्योंकि हर रोज के आशीर्वाद को पहचानने से संतुष्टि की भावना मजबूत होती है और इमोशनल बैलेंस बनता है। 

मिथुन

हाल ही में हुई बातचीत पर चिंतन से आपको काम की बातें समझने में मदद मिलेगी। हर बातचीत आपके नजरिए को आकार देगी और याद दिलाएगी कि कामयाबी अक्सर आस-पास के लोगों के साथ काम की बातचीत से ही शुरू होती है।

कर्क

जब आपको महसूस होगा कि प्यार आपके आस-पास ही है तो आप बेहद हल्का महसूस करेंगे। आज खुलकर आभार व्यक्त करें क्योंकि सरहाना करने से रिश्ते मजबूत होंगे और जो लोग आपको पसंद हैं उनके साथ इमोशनल कनेक्शन गहरा होगा। 

सिंह

जिन्होंने आपकी जर्नी में आपका साथ दिया है उन्हें बिना भूले अपनी कामयनी का जश्न मनाएं। आज उदारता के साथ सरहाना करें, इससे रिश्ता मजबूत होगा, साथ ही ये बात सभी को याद दिलाएगी कि कामयाबी अकेली मुश्किल ही हासिल होती है।  

कन्या

दूसरे लक्ष्य के पीछे भागने से पहले आज जरा ठहर जाएं। वो सब पहचानें जो आप हासिल कर चुके हैं क्योंकि शुक्रगुजार रहने से आत्मविश्वास आता है, जिससे नई एनर्जी और खुद पर ज्यादा भरोसे के साथ भविष्य के लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। 

तुला

साधारण पलों में भी खूबसूरती ढूंढने से आज आपके मन को शांति मिलेगी। जिंदगी में जो भी मिलता है उसकी सरहाना करें, आभार को बिना बात की चिंता से बदल दें और अपने मन की शांति और पूर्ति को मजबूत करें।

वृश्चिक

हर मुश्किल आपको मजबूत बनाती है। अतीत में जो भी सबक मिलें उनका आभार जताने से आप लम्बे समय से चल रही दुविधा से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही ज्यादा कॉन्फिडेंस और इमोशनल बदलाव से भविष्य का स्वागत कर सकते हैं। 

धनु

हर एडवेंचर, कामयाबी और रुकावट ने आपकी जर्नी को खूबसूरती से बनाया है। जो आपको यहां तक लेकर आया है आज उस अनुभव की सरहाना करें। ध्यान रखें कि हर अनुभव आपको तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करता है।

मकर

आपने लगातार जो भी कोशिशें की हैं आज उन पर गर्व करें। आपका अनुशासन चुपचाप ऐसे मौके बनाएगा जो जश्न मनाने योग्य होंगे। साथ ही याद दिलाएगा की कामयाबी सब्र, कड़ी मेहनत और अडिग संकल्प से मिलती है। 

कुंभ

जिसने आपको इस सफर में प्रेरित किया है उसका शुक्रिया अदा करें। एक अच्छे से मैसेज या सोचकर किए हुए किसी भी काम से आज आपके उनके साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आप दोनों को समझ आएगा कि शुक्रगुजारी की ताकत क्या होती है। 

मीन

शांत होकर सोचने से आज आपको इमोशनल बैलेंस मिल सकता है। जिंदगी के अनुभवों से आप कितना विकसित हुए हैं इसकी सराहना करें। ध्यान रखें कि शुक्रगुजार होने से आने वाले दिनों में मुस्कुराने के और भी कारण मिल सकते हैं।