'बिग बॉस सीजन 20' में सभी कंटेस्टेंट्स का गेम प्ले अब फैंस के सामने आ चुका है। एक महीने बाद शो उस मोड़ पर आ गया है कि सेलेब्स भी अपना ओपिनियन रखने से पीछे नहीं हट पा रहे हैं। गौहर खान इस शो को अच्छे से फॉलो कर रही हैं और खुलकर काजी तौकीर को सपोर्ट कर रही हैं। इसी बीच अब 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने भी अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बता दिया है। शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर 'बिग बॉस 20' के एक कंटेस्टेंट को अंधा सपोर्ट करने की बात की है। 

शहनाज गिलने किया माही का सपोर्ट 

शहनाज गिल अब किसके समर्थन में आई हैं और क्यों, उन्होंने अपने इस पोस्ट में साफ कर दिया है। शहनाज गिल ने एक कारण देते हुए बताया है कि वो किसका सपोर्ट करेंगी। शहनाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं बिग बॉस फॉलो नहीं कर रही तो मुझे नहीं पता कि माही अच्छा खेल रही हैं या बुरा। लेकिन मैं फिर भी उनके सपोर्ट में हूं। आज माही जिस प्लेटफॉर्म पर हैं मैं भी उसी प्लेटफॉर्म पर थीं और मुझे याद है ये कितना मुश्किल है।'

मुश्किल वक्त में माही ने दिया था शहनाज का साथ 

शहनाज गिल ने आगे लिखा, 'एक वक्त था जब मेरे पास कपड़े भी नहीं थे... माही आगे आईं और मुझे काफी सपोर्ट किया। जब मैं हंसती थी तो वो मेरे साथ हंसती थीं। जब मैं रोती थी तो वो मेरे साथ रोती थीं। वो सच में एक साफ और नेक दिल इंसान हैं। मैंने उनकी वो साइड देखी है और इसीलिए चाहे जो घर में वो जैसा भी खेलें मैं हमेशा माही का सपोर्ट करूंगी।' अब माही के लिए शहनाज गिल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

शहनाज ने माही का साथ देने का किया वादा 

आपको बता दें, शहनाज कई बार माही और तारा के साथ भी नजर आ चुकी हैं। ये दोस्ती काफी गहरी है और इसलिए अब शहनाज इस शो में माही का खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। शहनाज का साथ देने से माही को काफी सहारा मिल सकता है क्योंकि सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस भी अब माही का साथ दे सकते हैं। ऐसे में अब शो में माही का गेम और जीतने के चांस भी मजबूत हो सकते हैं। अब देखना होगा कि और कौन-कौन माही के पक्ष में आता है।