मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। एक्टर ने कैंसर के चलते 24 सितंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुश्ताक खान काफी समय से इस जानलेवा बीमारी से मुस्कुराते हुए लड़ रहे थे। अपने आखिरी दिनों में भी वो मुस्कुरा रहे थे, लेकिन उनके जाने से परिवार की मुस्कान पूरी तरह से छीन गई है। इस वक्त सभी बेबस महसूस कर रहे हैं और चाहकर भी खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मुश्ताक खान के परिवार का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। 

मुश्ताक खान के जनाजे को उठाते दिखा बेटा

सबसे पहले मुश्ताक खान के अंतिम सफर का वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद हर कोई मायूस हो गया। बेटे को पिता के जनाजे को कंधा देना पड़े तो सोचिए उस पर क्या गुजरेगी। ऐसा ही कुछ इस वक्त मुश्ताक खान के बेटे भी महसूस कर रहे हैं। पिता के जनाजे को उठाते हुए उनके सिर्फ कंधों पर नहीं, बल्कि दिल पर भी भारी बोझ महसूस हो रहा है। यही कारण है कि उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा है। 

मुश्ताक खान का बेटा हुआ भावुक 

आपको बता दें, अब सोशल मीडिया पर मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान का इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोहसिन खान सफेद कुर्ते-पाजामे में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर गम साफ झलक रहा है। ऐसा लग रहा है कि मोहसिन खान इस दर्द को सह नहीं पा रहें और उनका आंसू छलक रहे हैं। वीडियो में मोहसिन खान पिता को सुपुर्द-ए-खाक करने की रस्म करते हुए बेहद भावुक दिख रहे हैं। 

मुश्ताक खान की पत्नी और बेटी भी रोती आईं नजर 

इसके अलावा एक और दिल तोड़ देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुश्ताक खान के परिवार की 2 महिलाएं बिलख-बिलखकर रो रही हैं। वीडियो में मुश्ताक खान की बीवी और बेटी को रोते हुए देखा जा रहा है। मां अपने आपको संभाल भी नहीं पा रही, ऐसे में बेटी अपने गम को सहते हुए मां को सहारा दे रही है। इस मुश्किल समय में मुश्ताक के परिवार को संभालने के लिए उनके रिश्तेदार भी मौजूद हैं।