आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने गेंदबाजी कोच में बदलाव किया है। टीम ने भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मोहित दक्षिण अफ्रीका के एरिक सिमंस की जगह लेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपने हेड कोच में भी बदलाव किया है। चेन्नई ने जहीर खान को यह जिम्मेदारी दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। जहीर खान और मोहित शर्मा के नेतृत्व में चेन्नई कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने वाली बात होगी।
मोहित शर्मा पहले भी 4 सीजन खेल रखे है
मोहित शर्मा ने पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4 सीजन खेल रखा है। जहां मोहित ने आईपीएल में चेन्नई की ओर से 48 मैच खेले है ,और खत्म हो चुकी चैंपियंस लीग टी-20 में भी टीम की ओर से 10 मुकाबले खेल रखे है। मोहित की आईपीएल करियर भी चेन्नई के टीम में ही हुयी थी जहां उन्होंने 2013 में डेब्यू किया था। मोहित ने 2014 के आईपीएल में चेन्नई के लिए 16 मैचों में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप जीता था। मोहिते ने अपने डेब्यू सीजन में भी 15 मैचों में 20 विकेट लिए थे। उन्होंने अपने आईपीएल के सफर में पंजाब, दिल्ली और गुजरात के लिए भी खेला गुजरात टाइटंस में भी उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 14 मैचों में 27 विकेट लेकर उन्होंने शानदार वापसी की थी
2025 में रिटायर हुए मोहित
मोहित शर्मा ने अपना रिटायरमेंट 2025 वाले सीजन में लिया था जहां वे दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना आखिरी IPL सीजन खेला था। मोहित ने अपना आखरी मुकाबला 24 मई 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। दिल्ली ने इस मैच में पंजाब को 6 विकेट से हराया था मोहित अपने आखरी मुकाबले में 4 ओवर में 47 रन दिए ओर एक भी विकेट नहीं चटकाया। मोहित ने पिछले साल लिया था सभी फॉर्मेट से सन्यास। मोहित ने भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले है। मोहित का इंटरनेशनल करीयर 2013 से 2015 तक रहा है। मोहित 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। मोहित ने टूर्नामेंट में 8 मैचों में 13 विकेट लिए थे। उन्होंने अपना आखरी वनडे 25 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।