Jamui Girl Molestation Viral News : बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने जंगल राज की याद दिला दी है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष का कहना है कि नौजवान लड़के-लड़कियों को शाम बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वायरल वीडियो में सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार लड़का और लड़की को मनचले रोककर उनके साथ बदसलूकी करते हैं। लड़की के मना करने के बावजूद लड़के उसे स्कूटी से खींच लेते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में ऐसी छिटपुट घटना होती है। पुलिस एक्शन ले रही। 2005 का बिहार याद कीजिए, कोई कार्रवाई होती थी क्या?  

बिहार - जमुई में निजता भंग और बदसलूकी का मामला

जमुई में एक लड़का-लड़की के निजी समय बिताने के दौरान कुछ लोगों द्वारा बदसलूकी और दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया है।

निजी पल उनका व्यक्तिगत मामला था, लेकिन किसी को भी लड़की के साथ दुर्व्यवहार का अधिकार नहीं है। प्रशासन से मांग है… pic.twitter.com/SejVX6foT5
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) September 21, 2026

10वीं क्लास की छात्रा है पीड़िता

बताया जा रहा कि घटना शनिवार शाम की है। वायरल वीडियो के अनुसार दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं। दोनों जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार शाम कोचिंग के बाद थोड़ी देर के लिए दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते वक्त कुछ युवकों ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया। इस दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया। घटना के कुछ वीडियो क्लिप सामने आए हैं। एक वीडियो 1:03 मिनट और दूसरा 35 सेकंड का है। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टैग कर कार्रवाई की मांग की गई।

ये घटना बिहार के जमुई या नवादा की है ऐसा बताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है ...

देश के किसी भी राज्यों में बेटियां सुरक्षित नहीं है , चाहे दिन हो या रात!

लड़कियों के साथ हैवानियत करने के नियत से जंगली सूअर सड़कों पर घूमते रहते है पता नहीं कब किसी लड़की या महिला पर… pic.twitter.com/rwFlCA860p
— pk मौर्यवंश की बेटी ⛩️☸️ (@speak000000) September 21, 2026
बिहार के जमुई में निजता भंग और बदसलूकी का मामला।

जिसमें एक लड़का-लड़की के निजी समय बिताने के दौरान कुछ लोगों द्वारा लड़की के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया, निजी पल उनका व्यक्तिगत मामला था, लेकिन किसी को भी लड़की के साथ दुर्व्यवहार का अधिकार नहीं है। @officecmbihar

प्रशासन से… pic.twitter.com/vNKxuuw3PO
— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) September 21, 2026

आरोपी 3 लड़के नाबालिग

वायरल वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार युवक-युवती को बीच सड़क पर जबरन रोककर पूछताछ करते दिख रहे हैं। उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह क्या थी, उसे लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि ये वीडियो जमुई-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग से संबंधित है। पुलिस ने तीन लड़कों को पकड़ा है। उनकी उम्र 14 से लेकर 17 साल के बीच है। 

#WATCH | Jamui, Bihar | SP Vishwajit Dayal says, "A video went viral this morning, and we received it as well. Based on that video, we identified the victim and recorded her statement. It was revealed that the incident took place around 7 PM on the 19th, showing some youths from… pic.twitter.com/SMLMkjCFsc
— ANI (@ANI) September 21, 2026

महिला आयोग ने डीएम से की बात

बिहार महिला आयोग ने इस मामले में जमुई डीएम से बात की है। आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में डीएम से जानकारी ली है। डीएम ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने क्या कहा?

जमुई सदर क्षेत्र की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा है कि घटना 19 सितंबर की है। पीड़ितों ने शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

The video from Jamui, Bihar is deeply disturbing.

Two Class 10 students were stopped on a road. Harassed. Humiliated. Molested. A young girl, hands folded, begged to be let go while goons groped her and dragged her away.

Who gave these men the right to behave like this? This is…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 21, 2026

ऐसी बदतमीजी करने का हक किसने दिया: राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा-जमुई का वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोका गया। उन्हें प्रताड़ित और अपमानित किया गया। छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते रहे। इनको बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह संस्कृति नहीं है।

बिहार में कानून व्यवस्था का हाल!
सो रही बेखबर बेपरवाह सरकार!!@bihar_police #RJD pic.twitter.com/SCipUel1Sn
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 21, 2026


जमुई पुलिस क्या कह रही?

इस पूरे मामले को लेकर जमुई पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। जनता से अपील है कि बिना पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं। उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।