दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर फैंस बेताब हैं। इस कॉन्सर्ट को लेकर हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बड़ी मुश्किल से सिंगर को 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट करने की परमिशन मिली है। इस कॉन्सर्ट में बेहद टाइट सिक्योरिटी मिलने वाली है। सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली पुलिस की रिक्वेस्ट पर अपने फैंस से खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए मेट्रो का खास इंतजाम
इसमें दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'हम दिल्ली आ गए और रिहर्सल हो गई। दिल्ली वालों से 2-4 बातें करनी थीं। एक तो दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आपको ये रिक्वेस्ट कर दें कि मेट्रो हमारे शो के लिए रात 12 बजे तक ओपन कर दी गई है। वेन्यू पर पार्किंग नहीं है, तो इसलिए अगर आप मेट्रो से आएंगे, तो JLN मेट्रो के बहुत नजदीक है। तो आप मेट्रो से उतरे, झट से डांस किया, गाने गए, भंगड़ा किया और और वापस मेट्रो में बैठ गए। ये सबसे कन्वेनिएंट है और मेट्रो 12 बजे तक ओपन है। मेट्रो से आना बेहतर रहेगा क्योंकि कोई पार्किंग नहीं करनी, बस सीधा एन्जॉय किया और बस घर चले गए।'
क्या है दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट की टाइमिंग्स?
दिलजीत दोसांझ ने इसके अलावा फैंस को शो की टाइमिंग भी बताई है। सिंगर ने कहा कि शो को 10 बजे बंद करना ही है, ये स्ट्रेट डेडलाइन है। 7:30 शो शुरू होगा और ऐसे में सिंगर का कहना है कि ऑडियंस को 6:30 बजे आकर वेन्यू पर सेटल हो जाना चाहिए, ताकि 7 बजे काम शुरू हो जाए और 7:30 से पहले वो अपना पहला गाना शुरू कर पाएं। अगर ऐसा होता है तो ऑडियंस पूरा एक्ट एन्जॉय कर पाएगी। दिलजीत दोसांझ ने अपने इस वीडियो में कई बार इस बात पर जोर दिया कि किसी भी हाल में उन्हें ये शो 10 बजे बंद करना है।
2 साल बाद होगा अगला दिल्ली कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांझ ने फैंस को ये भी बताया कि इस शो के बाद दिल्ली में उनका अगला शो 2 साल बाद जाकर यानी 2028 में होगा। ऐसे में वो 2 साल की कसर एक दिन में निकालने वाले हैं। दिलजीत दोसांझ ने फैंस को एक स्पेशल प्रॉमिस भी किया कि वो उनकी रिक्वेस्ट पर इस कॉन्सर्ट में 'सांसो की माला' भी गाएंगे। सिंगर का कहना है कि उनके पास गाने बहुत हैं और समय कम है, ऐसे में वो सारे गाने नहीं गए पाएंगे।