दिल्ली में सोमवार, 12 अक्टूबर को सड़कों पर निकलने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम और डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए 30 प्रमुख स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। इन जगहों पर सुबह 6 बजे से जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाने की व्यवस्था है। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई व्यस्त मार्गों, चौराहों और फ्लाईओवर के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों और रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें।


इन जगह प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, इन स्थानों और आसपास के रास्तों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।


1. शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट

2. धौला कुआं फ्लाईओवर

3. झंडेवालान गोलचक्कर

4. पंचकुइयां गोलचक्कर

5. मंडी हाउस गोलचक्कर

6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक

7. राम चरण अग्रवाल चौक

8. मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग

9. गुरु नानक चौक

10. चेम्सफोर्ड रोड-कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-प्वाइंट

11. भरियों रोड-एमजीएम रिंग रोड टी-प्वाइंट

12. लोधी रोड फ्लाईओवर

13. नीला गुंबद गोलचक्कर

14. मदरसा टी-प्वाइंट

15. सम्राट होटल गोलचक्कर

16. सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग

17. भीकाजी कामा प्लेस अंडरपास

18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे

19. रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट

20. अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर

21. विंडसर प्लेस गोलचक्कर

22. टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग

23. रेल भवन गोलचक्कर

24. जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग

25. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड टी-प्वाइंट

26. गोल डाकखाना गोलचक्कर

27. पटेल चौक गोलचक्कर

28. जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वाइंट

29. राम मनोहर लोहिया अस्पताल गोलचक्कर

30. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-प्वाइंट


पुलिस के मुताबिक, इन स्थानों पर यातायात की स्थिति के आधार पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। इसका असर आसपास की सड़कों पर भी पड़ने की संभावना है।


विपक्ष के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली में विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट की ओर प्रस्तावित मार्च के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यह विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर जारी राजनीतिक विवाद से जुड़ा है।इसी पृष्ठभूमि में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को संभावित व्यवधानों के प्रति आगाह किया है। हालांकि, सभी मार्गों पर पूरे दिन यातायात बंद रहने की घोषणा नहीं की गई है। पाबंदियां और डायवर्जन मौके की स्थिति के अनुसार लागू किए जाएंगे।


रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और एयरपोर्ट जाने वाले रखें अतिरिक्त समय

ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है। लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और यात्रा के दौरान ट्रैफिक पुलिस के ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील भी की गई है। अधिकारियों के अनुसार, जमीनी हालात के आधार पर यातायात प्रबंधन में बदलाव किया जा सकता है।


घर से निकलने से पहले क्या करें?

अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग की जानकारी रखें।

ऑफिस या जरूरी काम के लिए सामान्य से पहले निकलें।

रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाते समय अतिरिक्त समय रखें।

ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक एडवाइजरी और ताजा अपडेट पर नजर रखें। 

प्रभावित इलाकों में सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।


दिल्ली में आज यात्रा करने वालों के लिए सबसे जरूरी है कि वे निकलने से पहले अपने रास्ते की स्थिति जांच लें, क्योंकि मौके के हालात के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव हो सकता है।