Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड के एक्टर मुश्ताक खान ने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। काफी समय से उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। मुश्ताक खान को फर्स्ट स्टेज का कैंसर था, जो अचानक काफी बढ़ गया और वो 15 दिन से नानावटी अस्पताल में थे। 24 सितम्बर शाम को उनको निधन हो गया। आपको बता दें, उन्होंने करीब 500 फिल्मों में काम किया था। करीब 3 दशक से वो सिनेमा के जाने-पहचाने चेहरे बने हुए थे। उनके जाने का दुख केवल उनके परिवार को नहीं है, बल्कि सिनेमा जगत के लिए भी ये किसी सदमे से कम नहीं हैं। 'अल्बर्ट पिंटू को गुस्सा क्यों आता है' इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
मुश्ताक खान के परिवार में कौन-कौन हैं?
मुश्ताक खान के परिवार में उनकी पत्नी सलमा है। उनके 2 बेटे हैं- मोहम्मद अरशद खान और मोहसिन खान। एक बहू भी है सबा शेख। अरशद खान एक अपकमिंग एक्टर हैं और मोहसिन खान ने एक मॉडल के तौर पर काम किया है। वहीं, उनकी बहू एक टीचर हैं।
क्या है मुश्ताक खान की नेट-वर्थ?
करीब 3 दशक से बॉलीवुड, टीवी और रीजनल सिनेमा में काम कर रहे मुश्ताक खान ने अपनी एक मजबूत पहचान बनाई थी। इस समय उनकी संपत्ति करीब 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 80-83 करोड़ रुपये है। हालांकि, मुश्ताक खान की नेट-वर्थ की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वेलकम के अलावा कौन-सी फिल्मों में किया काम?
'वेलकम' जो 2007 में रिलीज हुई थी, उससे फेमस हुए मुश्ताक खान ने 1980 में 'अल्बर्ट पिंटू को गुस्सा क्यों आता है' नाम की फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'आशिकी', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई थी। उनकी आखिरी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर' थी, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। वह 'स्त्री 2' में भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आए थे।