अब 'बिग बॉस' के चौथे कैप्टेन का चुनाव होने वाला है। इस बार के टास्क में क्या होगा ये जानने के लिए फैंस भी बेताव हैं। हर बार जब-जब कैप्टेंसी का टास्क आता है तो न सिर्फ घर में झगड़े और मुद्दे देखने को मिलते हैं, बल्कि सबके रिश्तों के सच भी सामने आ जाते हैं। कौन दोस्त है और कौन दिखावा कर रहा है ये टास्क में क्लियर हो जाता है। इस बार भी जब कैप्टेंसी टास्क होगा तो काफी हंगामा होने वाला है। मेकर्स ने इस टास्क का प्रोमो दिखाकर फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। 

कैप्टेंसी टास्क में क्या होगा?

आपको बता दें, टास्क को 2 बार में पूरा किया जाएगा। एक बार लड़कियों के बीच मुकाबला होगा और जो जीतेगा वो कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल कर लेगा। इसके बाद लड़कों को कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने का मौका मिलने वाला है। यानी 4 दावेदारों के बीच बाद में आखिरी मुकाबला होगा। टास्क की बात करें तो पहले लड़कियों की जोड़ियां बनाई जाएंगी। सब 2-2 की जोड़ी में होंगे और बाकी घरवाले उनके पीठ पर लगे बैग से पैकेट निकालकर फेंकेंगे ताकि वो टास्क में हार जाएं। 

किसे मिलेगी कैप्टेंसी की दावेदारी?

ये टास्क तो दर्शकों को आज रात में देखने को मिलेगा, लेकिन इसका नतीजा आप अभी जान सकते हैं। 'बिग बॉस' से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी सामने आई है कि इस टास्क में माही विज और उदिति सिंह की जीत होगी। ये दोनों इस हफ्ते कैप्टेंसी के दावेदार बनने वाले हैं। यानी इस हफ्ते में यंग के ग्रुप में से किसी के कैप्टन बनने के चांस कम हो गए हैं। पिछले दो हफ्तों से यंग, आम्रपाली दुबे, लव, आसिफ, स्काउट और मैरी कॉम लाख कोशिशों के बाद भी कैप्टन नहीं बन पा रहे हैं। 

लड़कियों के बाद लड़कों के बीच होगा टास्क 

पिछले हफ्ते तो इस ग्रुप ने टास्क भी जीत लिया था, लेकिन मेकर्स ने फिर बाजी पलट दी। टास्क करवाने के बाद 'बिग बॉस' ने गुल्लू को भी खुद ही कैप्टेंसी का दावेदार घोषित कर दिया और आखिर में टास्क की जगह बहुमत से विजेता का चुनाव हुआ। हालांकि, अभी माही और उदिति की की जीत से इस ग्रुप के चांस कम हुए हैं, लेकिन लड़कों के हाथ में अभी भी मौका है। अगर वो ये टास्क जीत जाते हैं तो उम्मीद बरकरार रहेगी।