'बिग बॉस' के घर में हाल ही में जो हुआ उसकी फैंस को भी उम्मीद नहीं थी। इस घर में लव एंगल तो हर साल बनते हैं, लेकिन इस बार शो में भाई-बहन की रिश्ता सवालों के घेरे में आ गया है। लव गिल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लड़कों के साथ लव का बात करने और उनके साथ रहने का तरीका लोगों को रास नहीं आ रहा। ऐसे में खासकर लड़कियां लव को बाटें सुना रही हैं। यंग और स्काउट ने लव को लेकर जिस तरह से अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं, वो टीवी पर जरा भी अच्छा नहीं लगा। बाहर गर्लफ्रेंड होते हुए भी ये दोनों लव को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं। इस कन्फेशन के बाद अब लव और स्काउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

स्काउट ने लव को किया अलग ढंग से टच 

लव और स्काउट की नजदीकियों पर पहले ही लोग सवाल उठा रहे थे और अब जो वीडियो सामने आया है, उसके बाद तो दोनों का ट्रोल होना तय है। ये क्लिप देखने में काफी भद्दा लग रहा है। स्काउट जिस तरह से लव को छू रहे हैं वो फैंस को पसंद नहीं आ रहा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लव बेडरूम में बैठकर आराम से खाना खा रही हैं और स्काउट उसी बेड पर लेटे हुए हैं। इस दौरान स्काउट अपनी ऊंगलियों को लव की पीठ पर इस तरह से फेर रहे हैं जो देखने में दर्शकों को काफी असहज लग रहा है। यंग और उदिति आपस में बात कर रहे हैं और स्काउट ये हरकत कर रहे हैं। 

वायरल हुआ लव और स्काउट का वीडियो 

साथ ही लव भी स्काउट को रोकने की कोशिश नहीं करतीं और न ही इस पर कुछ रिएक्शन देती हैं। लव को स्काउट के इस टच से कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन बाहर ऑडियंस को ये देखने में अच्छा नहीं लग रहा। अब दोनों के रिश्ते पर लोग कीचड उछाल रहे हैं और ऐसा करने का मौका ये दोनों खुद ही दे रहे हैं। आपको बता दें, जब स्काउट ने यंग के सामने लव को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं, तब वो वहीं पर थीं। ऐसे में लव को समझ न आए इसलिए यंग और स्काउट घास पर लिखकर बात कर रहे थे। लव को दोनों की बात पर शक भी हुआ और उन्होंने यंग से इस पर सवाल भी किया, लेकिन यंग ने पूरी बात नहीं बताई। 

वीडियो देख लोग हुए नाराज 

लव गिल को इसके बाद आम्रपाली से भी ये बात करते हुए देखा गया था। वो इस दौरान इन दोनों को अपना भाई बता रही थीं। ये देखकर ऑडियंस भी बोल रही है कि लव तो यंग और स्काउट को भाई मान रही हैं, लेकिन इन दोनों की फीलिंग्स भाई वाली नहीं हैं। ऐसे में इस रिश्ते पर अब लोग तोहमत लगा रहे हैं। इस बवाल के बीच स्काउट का ये वीडियो और वायरल हो गया, जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग भी बढ़ गई।