सलमान खान के रियलिटी शो में इस हफ्ते काफी ज्यादा झगड़े हो रहे हैं। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क में रीति तिवारी ने पूरे घर का माहौल गर्म कर दिया। उन्होंने डिस बैटल में भद्दे शब्दों का इस्तेमाल कर न सिर्फ शो में बल्कि सोशल मीडिया पर भी नई बहस छेड़ दी है। रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को इतना घटिया गाली दीं कि उन दोनों के साथ-साथ शो के फैंस का गुस्सा भी फूट रहा है। ऐसे में अब इस मामले पर शो की एक्स कंटेस्टेंट और विनर गौहर खान का बयान सामने आया है। गौहर ने अब सोशल मीडिया पर इस मामले में चुप्पी तोड़ी है और साथ ही आसिफ खान को भी जमकर सुनाया है। 

गौहर खान ने आसिफ की सोच को बताया छोटा 

गौहर खान ने पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने आसिफ खान के खिलाफ बात की है। गौहर खान ने कल आसिफ की जो हरकतें थीं उसे हाईलाइट किया है। गौहर खान ने लिखा, 'यार, मेरा एक सवाल है। आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है ना, उन्हें शो में ऐसी छोटी सोच और सच में सिली बिहेवियर दिखाने के लिए नहीं आना चाहिए था। जब वह लड़की उदिति को डिस कर रही थी, बहुत ही घटिया तरीके से, वो एन्जॉय कर रहे थे जैसे वो उन्हीं के विचार हों। ये देखकर बहुत बुरा लगा। इतने अच्छे एक्टर हैं पर हर चीज में ऐसी सोच छोटी लगती है।'

मूंछ और मर्दानगी वाले बयान पर भड़कीं गौहर खान 

इसके अलावा अगले टास्क में जब घरवालों को कैप्टेंसी के उम्मीदवारों को रिजेक्ट करना था, तब भी आसिफ ने मूंछ और मर्दानगी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बात पर माही विज और अमन गांधी ने आपत्ति भी जताई थी। अब इसे लेकर गौहर खान ने अपनी स्टोरी में आगे लिखा, 'मर्द की निशानी मूंछ होती है हाहाहा। इस्लाम में तो मुसलमान मर्द के लिए सुन्नत का मतलब कोई मूंछ नहीं है, क्या वह यह भूल गए हैं?मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और व्यवहार होती है! काश वह यह जानते!' 

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 20 में इस कंटेस्टेंट का गेम पड़ा ईशा रिखी से भी फीका, मेकर्स ने 'मेन कैरेक्टर एनर्जी' समझ किया था कास्ट

उदिति और रिति की लड़ाई पर क्या बोलीं गौहर?

आपको बता दें, गौहर खान ने रीति तिवारी और उदिति सिंह के मामले पर भी राय देते हुए पोस्ट शेयर किया है। गौहर ने कहा, 'काश उदिति, रिति को वैसी बातें वापस न कहती... उसी के भले के लिए। क्योंकि अगर कोई गलत कर रहा हो और आप भी गलत बात कहें, तो हिसाब बराबर हो जाता है! दो गलत मिलकर कभी सही नहीं बनाते! काश लोग BB जैसे शो पर यह बात समझ पाते।'