अविनाश मिश्रा इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। अविनाश मिश्रा ने अभी 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' की ट्रॉफी जीती है। इस शो को जीतने के बाद अविनाश जश्न में डूबे हुए हैं। अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अविनाश मिश्रा ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद फैंस की आंखें खुली रह गईं। ‘बिग बॉस 18’ से ही अविनाश और ईशा सिंह के रिश्ते पर कयास लगाए जा रह हैं। हालांकि, ये दोनों कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं करते, लेकिन अब ये वीडियो काफी कुछ कह रहा है। 

अविनाश और ईशा को लेकर उड़ीं अफवाहें 

आपको बता दें, जब रोहित शेट्टी ने अविनाश मिश्रा को 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' का विनर घोषित किया था, तो वो इस खुशी को ईशा सिंह के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए थे। अविनाश ने सबके सामने ईशा को कसकर गले लगाया था। बाद में दोनों ने साथ में केक भी काटा और जमकर डांस भी किया। ऐसे में इन दोनों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी ने अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है। 

स्टेज पर अविनाश ने ईशा को कहा- आई लव यू 

अविनाश मिश्रा ने सक्सेस पार्टी में स्टेज पर खड़े होकर ईशा को बेबी कहा। हाथ में मइके लिए अविनाश मिश्रा ने बेहद ही प्यार के साथ ईशा से कहा, 'बेबी प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू। मैं ग्रेटफुल और ब्लेस्ड हूं कि ईशा मेरी जिंदगी में है।' इसके बाद ईशा बोलती हैं बस इतना ही? आगे तो बोल। तो अविनाश कहते हैं- 'आई लव यू बेबी।' फिर ईशा 'ओके आई लव यू टू' बोलकर वहां से चली जाती हैं। फिर अविनाश कहते हैं- 'ये वाला वीडियो मत डाल देना।' ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों में रोमांस तो चल रहा है, लेकिन शायद दोनों फैंस के सामने इसे एक्सेप्ट नहीं करना चाहते। 

अविनाश-ईशा का वीडियो वायरल 

फिलहाल इन दोनों का ये रोमांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर तरफ अविनाश और ईशा के रिश्ते को लेकर बातें हो रही हैं। सभी जानना चाहते हैं कि क्या वाकई दोंनो डेट कर रहे हैं। आपको बता दें, अविनाश ने तो 'बिग बॉस' के घर में ही ईशा के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया था। वहीं, ईशा अक्सर अविनाश को फ्रेंड जोन करती हुई नजर आती थीं। लेकिन अब इन दोनों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों में कुछ तो चल रहा है।