मच्छर का ज्यादा काटना हम सबको तंग कर देता है। कुछ लोगों के मच्छर बहुत ज्यादा घेर लेते हैं या तो काटते हैं। आज हम इसके पीछे के कारणों की बात करेंगे। कुछ लोगों का ऑटोमेटिकली बॉडी का तापमान हाई रहता है, जिस वजह से मच्छर उनसे ज्यादा अट्रैक्ट हो जाते हैं।  

मच्छर क्यों काटते हैं?

सबसे पहले आपको ये बाता दें कि सब मच्छर नहीं काटते। सिर्फ फीमेल मॉस्किटो यानी मादा मच्छर ही काटती हैं। फीमेल मॉस्किटो को अंडे देने के लिए खून की जरुरत होती है। इंसानों के खून में प्रोटीन होता है जो मादा मच्छर के अंडों को बढ़ने में मदद करता है। बिना खून के वह अंडे नहीं दे सकतीं। इसी कारण से वह हमें कटती हैं। मेल मॉस्किटो या नर मच्छर सिर्फ फूल पौधे का रस पीकर जिंदा रहते हैं। जब मादा मच्छर हमें काटती हैं तो वो अपनी लार को हमारी स्किन में डालती हैं। इसी वजह से काटने के बाद खुजली और लाल निशान हो जाता है।

कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं?

साइंटिस्ट्स ने पाया है कि मच्छर कुछ खास लोगों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं। इसके कुछ बड़े कारण हैं। जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O होता है, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। O ग्रुप वालों को A ग्रुप वालों के मुकाबले ज्यादा मच्छर काटते हैं। हम सांस लेते समय कार्बन डाइऑक्साइड बाहर छोड़ते हैं। मच्छर इसे 50 मीटर दूर से भी स्मेल कर लेते हैं। जो लोग ज्यादा मोटे हैं या जो तेज सांस लेते हैं, वो ज्यादा CO2 छोड़ते हैं, इसलिए मच्छर उनकी तरफ जल्दी आते हैं। पसीना और बॉडी ओडोर भी इसमें एक कारण है। जब हमें पसीना आता है तो हमारे शरीर से लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया निकलता है। मच्छरों को ये स्मेल बहुत पसंद आती है। जो लोग ज्यादा पसीना-पसीना होते हैं या एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं।  

क्या कपड़ो का रंग भी मैटर करता है? 

मच्छर गहरे रंगों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं। अगर आप काला, गहरा नीला या लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो मच्छर आपको जल्दी देख लेते हैं। हल्के रंग जैसे सफेद या हल्का पीला पहनने से थोड़ा प्रोटेक्शन होता है।

मच्छरों से कैसे बचें?

मच्छरों से बचने के लिए प्रिवेंशन ही सबसे अच्छा इलाज है। रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। घर में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए क्योंकि वहीं मच्छर अंडे देते हैं। शरीर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम यानी रेपेलेंट क्रीम लगा सकते हैं। शाम को पूरे कपड़े पहनने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि मच्छर काटने से सिर्फ इर्रिटेशन या खुजली नहीं होती, उससे मलेरिया, डेंगू जैसी और भी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। इसीलिए सावधानी रखें और खुद को सेफ रखें।