समय रैना और मेधा शंकर इन दिनों गॉसिप का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। ये दोनों अपने लव अफेयर की रूमर्स को लेकर सबका अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। काफी समय से ऐसे चर्चे हैं कि समय रैना बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किया गया है। वहीं, अब ऐसे दावे किए गए कि ये दोनों इसी साल दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दावों में कितना दम है वो इस रूमर्ड कपल ने खुद सोशल मीडिया पर खुद ही बता दिया है। 

क्या है शादी की अफवाहों का सच?

आपको बता दें, हाल ही में एक पोस्ट वायरल हुआ था। इस पोस्ट में एक शख्स ने खुद को समय के परिवार का करीबी बताते हुए दावा किया था कि समय जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि समय रैना और मेधा शंकर फिलहाल साथ में वेकेशन पर हैं। वो दोनों साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब जब ये खबर तेजी से वायरल होने लगी तो खुद समय रैना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस पर चुप्पी तोड़ी है। उनके पोस्ट पर मेधा ने भी रिप्लाई किया है। 

समय रैना ने तोड़ी चुप्पी 

समय रैना ने उस न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है। मेधा शंकर सॉरी हमें पोस्टपोन करना पड़ेगा।' समय का ये मजाकिया अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने मजाक-मजाक में इन अफवाहों को खारिज कर दिया। अब समय के इस पोस्ट को मेधा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं। इसके अलावा मेधा ने एक स्टोरी में इन शादी की अफवाहों को झूठा और बेसलेस बताया है।  

मेधा ने शादी की रूमर्स को बताया गलत 

अब इन दोनों ने तो फैंस के शक को दूर कर दिया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी यकीन करने को तैयार नहीं हैं। समय और मेधा के बीच सोशल मीडिया यूजर्स को एक अलग केमिस्ट्री नजर आती है। दोनों चाहे एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही क्यों न बताएं, लेकिन फैंस इस पर यकीन करने के लिए तैयार ही नहीं हैं। फिलहाल के लिए तो ये कन्फ्यूजन दूर हो चुकी है कि दिसंबर में समय रैना और मेधा शंकर कोई शादी नहीं करने वाले हैं।