Rahul Gandhi On SIR: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय होने जा रही, जब चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की गई। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि संविधान के खिलाफ काम करने वालों का पर्दाफाश हो चुका है और न्याय जरूर होगा। राहुल गांधी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि वह SIR, मतदाता सूची और चुनाव आयोग से जुड़े हालिया विवाद पर अपनी बात रख सकते हैं। चुनाव आयोग ने भी सामने आए आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि आयोग एक बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था है और आयोग की आंतरिक प्रक्रिया में लिखित टिप्पणियां व सुझाव देना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।