अनार खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन करने से एनीमिया और पीलिया में सेहत को फायदा होता है। पेट के कीड़े भी खत्म हो जाते हैं और मुंह के छाले की समस्या भी दूर की जा सकती है। स्किन प्रॉब्लम को ठीक करने में भी अनार काम आता है। खून की कमी भी अनार की मदद खाने से पूरी हो सकती है। अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए भी बेहतर है और अनार रक्तचाप भी नियंत्रित रखता है। एक फ्रूट जिसके इतने सारे फायदे हों, अगर आप उसे ज्यादा खा लें तो क्या हर्जाना हो सकता है क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा है? कुछ लोगों को अनार खाने से परेहज करना चाहिए। वो कौन लोग होते हैं और उन्हें क्यों अनार नहीं खाना चाहिए चलिए जानते हैं।
खांसी से समस्या वाले लोग
अनार खाने से खांसी कि समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, अनार की तासीर ठंडी होती है और अक्सर डॉक्टर भी खांसी में मरीज को अनार न खाने की सलाह देते हैं। अनार खाने से खांसी बढ़ सकती है और आपको ज्यादा तकलीफ हो सकती है।
एसिडिटी से जूझ रहे लोग
अनार वैसे तो डाइजेशन के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसे ज्यादा खाने से एसिडिटी भी हो सकती है। अगर आपको पहले ही एसिडिटी महसूस हो रही हैं तो आपको अनार खाना अवॉयड ही करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जिसके चलते खाना ठीक से डाइजेस्ट होने में दिक्कत आती है और वो खाना पेट में ही सड़ सकता है।
कब्ज और गैस की समस्या वाले लोग
अनार ज्यादा खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। अनार की तासीर ठंडी होने के कारण आप खाना ठीक से पचा नहीं पाएंगे और आपको गैस की समस्या हो जाएगी। अगर आपको पहले से ही गैस है, तो ये और भी बढ़ सकती है। कब्ज होने पर भी अनार नहीं खाया जाता।
लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
अनार ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक होता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को अनार खाने की नसीहत दी जाती है। वहीं, कम ब्लड प्रेशर वाले लोग अगर ज्यादा अनार खा लें, तो उनका बीपी लो हो सकता है और उन्हें कमजोरी और चक्कर भी आ सकते हैं।