हिना खान के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है। एक्ट्रेस ने आज अपने पति रॉकी जायसवाल के लिए करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे तो सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं, लेकिन हिना खान के करवा चौथ की इसलिए भी ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि उन्होंने मुस्लिम होते हुए भी ये करवा चौथ मनाया है। दरअसल, रॉकी जायसवाल हिन्दू हैं और ऐसे में हिना अपने पति के लिए वो सारे त्योहार सेलिब्रेट करती हैं, जो एक हिन्दू लड़की करती। 

हिना खान ने यूं सेलिब्रेट किया करवा चौथ

हिना खान को रॉकी जायसवाल के साथ कभी होली, तो कभी दिवाली मनाते हुए देखा जाता है। ऐसे में हिना का करवा चौथ सेलिब्रेट करना तो बनता था। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तैयारी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। हिना खान ने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ खूबसूरत फोटोज पोस्ट की हैं। इनमें हिना अपनी करवा चौथ की मेहंदी सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने हाथों और पांव की मेहंदी फ्लॉन्ट की है। एक तस्वीर में तो वो अपने पति का हाथ थामे हुए भी नजर आईं।

वायरल हुई हिना की मेहंदी 

इस फोटो को देखकर लग रहा है कि दोनों का करवा चौथ काफी रोमांटिक जा रहा है। इस मोमेंट को शेयर कर इन दोनों ने फैंस को भी कपल गोल्स दे दिए हैं। आपको बता दें, हिना खान के मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत हैं और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। खासकर महिलाएं इन तस्वीरों और हिना की मेहंदी से अपना ध्यान नहीं हटा पा रही हैं। अब सबको हिना से मेहंदी की इंस्पिरेशन मिल गई है। 

पूरा लुक नहीं हुआ रिवील 

अब कोई भी त्योहार आएगा तो सभी फैंस हिना खान के इसी मेहंदी डिजाइन को रिक्रिएट करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें, हिना ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी करवा चौथ, अगर आपको मेरी मेहंदी पसंद है तो मुझे टैग करें।' हिना ने अब अपनी मेहंदी तो दिखा दी, लेकिन अभी उनका पूरा करवा चौथ लुक सामने आना बाकी है। फैंस को एक्ट्रेस की उन तस्वीरों का इंतजार है जब वो अपना पूरा लुक शेयर करेंगी।