अक्सर लोगों को वक्त-वक्त पर मेथा खाने की क्रेविंग्स होती हैं। कोई चॉकलेट तो कोई ज्यादा कैलोरीज वाली मिठाइयां खाकर अपनी इन क्रेविंग्स को शांत करता है। इससे अक्सर लोगों का वजन बढ़ जाता है। कुछ लोग तो बढ़े हुए वजन के बाद भी अपनी मीठा खाने की क्रेविंग्स को रोक नहीं पाते और कुछ लोग वजन के डर से मीठा खाना ही छोड़ देते हैं। लेकिन हमारे पास कुछ ऐसे हेल्दी ऑप्शंस भी हैं, जिनकी मदद से आपकी मीठा खाने की ललक भी दूर हो जाएगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा। शुगर छोड़कर आप ये ऑप्शंस आजमा सकते हैं। 

खजूर

अक्सर लोगों को स्ट्रेस, भूख, हार्मोनल बदलाव और नींद की कमी के कारण शुगर खाने का मन करता है। ऐसे में लोग गलत चीजें खाकर वजन को लेकर चिंतित हो जाते हैं। आप मिठाई छोड़कर अगर खजूर खाएंगे तो आपकी ये समस्या भी दूर हो सकती है। खजूर में नेचुरल शुगर होती है। इसे खाकर आपको इंस्टेंट एनर्जी महसूस होगी। इसमें आयरन होता है तो खून भी बनेगा और कैल्सीयम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे खनिज से हड्डियां भी मजबूत रहेंगी। साथ ही खजूर के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा। यानी चीन छोड़ खजूर खाने के अनेक फायदे हैं। 

डार्क चॉकलेट के फायदे 

चॉकलेट खाने से वजन काफी ज्यादा बढ़ता है। वहीं, डार्क चॉकलेट खाने से ऐसा नहीं होता। डार्क चॉकलेट सेहत के लिए अच्छी होती है। इससे शुगर क्रेविंग्स कम होती है, दिल स्वस्थ रहता है और दिमाग भी वापस फोकस कर पाता है। डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में 'हैप्पी हॉर्मोन' बढ़ते हैं और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। यानी आम चॉकलेट की जगह एक टुकड़ा डार्क चॉकलेट एक बेहतर ऑप्शन है। 

बेरीज

जब भी आपको ऐसा लगे कि आपका कुछ मीठा खाने का मन है तो आप बेरीज खा सकते हैं। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी खाने से अपना नेचुरल शुगर भी मिलेगा। साथ ही इसे ग्रीक योगर्ट में मिलकर खाने से आपका पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ महसूस करेगा। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर सब मौजूद होते हैं। यानी टेस्ट के साथ-साथ सेहत भी बनी रहेगी। 

फ्रूट्स 

आप चीनी को फ्रूट्स से भी रिप्लेस कर सकते हैं। आप चीनी की जगह सेब, केले, लीची, आड़ू और नाशपाती खाकर भी अपनी इस क्रेविंग को दूर कर सकते हैं। फ्रूट्स खाने से आपको सिर्फ फायदा ही फायदा मिलेगा। इनमें सबसे ज्यादा नेचुरल शुगर मौजूद होती हैं। आप इन्हें सीधा या फिर दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।