Hardik Pandya Australia-A series News : ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिट नहीं होने के चलते ऑस्ट्रेलिया-A के विरुद्ध 3 मैचों की अनऑफिशियल वनडे शृंखला से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मानना है कि हार्दिक की मैदान पर वापसी में वक्त लग सकता है। इससे न्यूजीलैंड शृंखला में भी उनके खेलने पर संशय है। हार्दिक के स्थान पर सूर्यांश शेडगे को स्क्वाड में शामिल किया गया है। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम से जुड़ना शुरू कर दिया है।
मुंबई के रणजी ओपनर से बाहर रहेंगे सूर्यांश
सूर्यांश अब 11 अक्टूबर से चंडीगढ़ के विरुद्ध मुंबई के पहले रणजी ट्रॉफी मैच में नहीं खेल सकेंगे। दूसरी ओर नमन धीर भी इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के विरुद्ध 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय मुख्य टीम में शामिल किया गया है। नमन धीर को वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर शामिल किया गया है, जिन्हें न्यूजीलैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज की तैयारी के सिलसिले में टी-20 टीम से रिलीज कर दिया गया है।
6 से 11 अक्टूबर के बीच पुडुचेरी में खेली जाएगी सीरीज
ऑस्ट्रेलिया-A का भारत दौरा 22 सितंबर से शुरू हुआ था, जहां दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज में इंडिया-A ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज पुडुचेरी के सीएपीएस (CAPS) ग्राउंड पर खेली जाएगी।
सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला वनडे : 6 अक्टूबर
- दूसरा वनडे : 9 अक्टूबर
- तीसरा वनडे : 11 अक्टूबर
ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कप्तानी
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इस सीरीज में इंडिया A की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
इंडिया A का पूरा स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, प्रिसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर और सूर्यांश शेडगे।