एकता कपूर की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' 15 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर जैसे बड़े सेलेब्स नजर आए थे। फिल्म में सिल्क स्मिता की जिंदगी से जुड़ी कहानी देखने को मिली थी। 'द डर्टी पिक्चर' के गाने और कंटेंट इतना बोल्ड था कि ऑडियंस भी इस पर बात करने और इसे देखने से रोक नहीं पाई थी। इस फिल्म ने स्क्रीन पर विद्या बालन की इमेज ही बदलकर रख दी थी। फिल्म के सीन्स इतने बोल्ड थे कि इसके हिट न होने का सवाल ही खड़ा नहीं होता।
एकता कपूर ने कन्फर्म की 'द डर्टी पिक्चर 2'
वहीं, अब एक बार फिर एकता कपूर 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल को पर्दे पर लाने की तैयारी कर रही हैं। एकता कपूर ने अब खुद 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल पर मुहर लगा दी है। हाल ही में एक पोडक्स्ट इंटरव्यू में एकता कपूर ने रिवील किया कि वो 'द डर्टी पिक्चर 2' की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हुए एकता कपूर ने कहा कि वो अपनी 15 साल पहले रिलीज हुई बड़ी फिल्म दोबारा बना रही हैं। एकता ने इस दौरान अपनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' पर बात करते हुए कहा कि इसकी कहानी (सिल्क स्मिता) ऐसी महिला पर थी जो अपनी यौन स्वतंत्रता को खुलकर अपनाने के लिए निंदा का सामना कर चुकी थीं।
सिल्क स्मिता पर एकता ने खुलकर की बात
एकता कपूर का कहना है कि उन्होंने सिल्क स्मिता को कभी विक्टिम के रूप में नहीं देखा, जो अपनी यौन स्वतंत्रता खुलकर एन्जॉय करने के लिए आलोचनाओं का सामना करती थीं। बल्कि उन्होंने सिल्क स्मिता को अपनी यौन स्वतंत्रता अपनाने और उसका जश्न मानाने वाली साहसी महिला के तौर पर देखा। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में सिल्क स्मिता का साउथ इंडस्ट्री में किया गया स्ट्रगल, उनकी कामयाबी और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज भी दिखाई गई थीं। बता दें, सिल्क स्मिता ने अपने महज 18 साल के करियर में 450 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
सीक्वल के लिए एकता के पास है दिलचस्प कहानी
विद्या बालन को इस फिल्म में सिल्क स्मिता के किरादर में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी मिला था। दूसरी तरफ अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि 'द डर्टी पिक्चर' कब रिलीज होगी और इस बार फिल्म में किसे कास्ट किया जाएगा। फिलहाल एकता कपूर के पास फिल्म के सीक्वल के लिए दिलचस्प कहानी है, जिसे वो ऑडियंस तक पहुंचाना चाहती हैं।