Delhi CJP Protest: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले लगाई गई पाबंदियों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रेनें कैंसिल करने या ट्रैफिक बाधित करने से भारत के युवाओं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले लगाई गई पाबंदियों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रेनें कैंसिल करने या ट्रैफिक बाधित करने से भारत के युवाओंको रोका नहीं जा सकता। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर राजनीति करने और भ्रामक बातें फैलाने का आरोप लगाया।

दिल्ली में पाबंदियों पर क्या बोले चिराग?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन और विपक्ष के विरोध कार्यक्रमों को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच, चिराग पासवान ने कहा कि बार-बार राजधानी की व्यवस्था बाधित करना उचित नहीं है। एनडीए के सहयोगी पासवान ने यह बयान छात्रों की उन शिकायतों के जवाब में दिया, जिनमें ट्रेनें रद्द होने, मेट्रो सेवाओं में व्यवधान और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का मुद्दा उठाया गया था। उन्होंने कहा, "ये भारत के युवा हैं, इन्हें कोई नहीं रोक सकता। जो लोग ऐसी गलतफहमियां फैलाने की कोशिश करते हैं... कोई कितनी ट्रेनें रोक लेगा, कितनी कनेक्टिविटी रोक लेगा, कितनी सड़कों को जाम कर देगा?" पासवान ने कहा कि हमारे देश के युवाओं में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है और उन्हें इस तरह कंट्रोल नहीं जा सकता।

क्या है CJP की डिमांड? 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी सुधारों को लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इस प्रदर्शन से के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ कई पाबंदियां लागू की गई हैं।  

विपक्ष पर भड़के चिराग 

चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे समाधान निकालने के बजाय विरोध प्रदर्शन की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव जीतने में असफल रहने के बाद अब विरोध प्रदर्शनों के जरिए आम लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि विपक्ष को विरोध प्रदर्शन करने के बजाय मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के लिए समय मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक के लिए प्रदर्शन करना उचित तरीका नहीं है।

 चुनाव आयोग पर क्या बोले थे पासवान? 

इससे पहले चिराग पासवान ने चुनाव आयोग और विशेष रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से आयोग के भीतर कथित मतभेदों को लेकर सामने आ रही खबरों पर स्थिति साफ करने को कहा था। इस दौरन उन्होंने चुनाव आयोग से लोगों का विश्वास बनाने रखनी की अपील की थी, ताकि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर लोगों के मन में कोई संदेह न रहे।