गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के अफेयर की रूमर्स इस वक्त नेशनल टॉपिक बनी हुई हैं। हर कोई गोविंदा और कोमल के रिश्ते पर सवाल उठा रहा है। सुनीता आहूजा ने कई बार अपने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं और वो खुलकर लोगों से मदद की गुहार लगा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी इस लव ट्रायंगल को लेकर गॉसिप्स चल रही हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी स्टार का अफेयर चर्चा में हो। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शादीशुदा होते हुए भी दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ इश्क लड़ा चुके हैं।
आदित्य पंचोली
आदित्य पंचोली ने 1986 में जरीना वहाब से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं सूरज पंचोली और सना पंचोली, बावजूद इसके आदित्य पंचोली का अफेयर कंगना रनौत के साथ रह चुका है। आदित्य पंचोली शादीशुदा होते हुए भी खुद से 21 साल छोटी एक्ट्रेस कंगना रनौत को डेट कर रहे थे। दोनों की नजदीकियां इस कदर बढ़ गई थीं कि आदित्य और जरीना की शादी लगभग टूट ही गई थी। हालांकि, जरीना वहाब ने हार नहीं मानी और अपनी शादी बचा ली।
शाहरुख खान
शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी हर कोई जानता है। किस तरह से शाहरुख खान ने गौरी को इम्प्रेस किया था और फिर उनसे शादी की थी। इन दोनों की लव स्टोरी किसी रोमंटिक बॉलीवुड मूवी से कम नहीं लगती। बावजूद इसके शाहरुख खान पर प्रियंका चोपड़ा संग अफेयर के आरोप लग चुके हैं। कहा जाता है कि साथ शूटिंग करते-करते किंग खान का दिल बॉलीवुड की जंगली बिल्ली यानी प्रियंका चोपड़ा पर आ गया था। इसके बाद गौरी ने शाहरुख और प्रियंका के साथ काम करने पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं प्रियंका को बॉलीवुड में काम मिलना भी मुश्किल हो गया था।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन अभी भले ही सुजैन खान को तलाक देकर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, लेकिन एक वक्त पर उनका नाम कंगना रनौत के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, ऋतिक रोशन ने कभी इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया कि वो कंगना के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं, कंगना ने खुलेआम ये बात कबूल की है कि वो ऋतिक रोशन को डेट कर रही थीं और वो तलाक लेकर उनसे शादी करने के बारे में सोच रहे थे। ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी में से एक है।
बोनी कपूर
बोनी कपूर ने 1983 में मोना शौरी से शादी की थी। इन दोनों के 2 बच्चे हुए- अर्जुन और अंशुला। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया क्योंकि इन दोनों के बीच एक्ट्रेस श्रीदेवी आ गई थीं। बताया जाता है कि श्रीदेवी पहले बोनी को भाई मानती थीं, लेकिन फिर दोनों का अफेयर शुरू हो गया। ऐसे में 1996 में बोनी कपूर ने अपनी पत्नी को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली।
धर्मेंद्र
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 1954 में धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों साथ में बेहद खुश थे, लेकिन फिर धर्मेंद्र की जिंदगी में हेमा मालिनी की एंट्री हुई और कहानी पूरी तरह बदल गई। धर्मेंद्र शादीशुदा होते हुए भी हेमा के प्यार में इस कदर लट्टू हो गए थे कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा से दूसरी शादी कर ली थी।