बिग बॉस के घर में इस बार एक अलग ही कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। पहली बार शो में भाई-बहन के रिश्ते पर कीचड़ उछल रहा है। स्काउट और लव को लेकर एक बड़ी कंट्रोवर्सी चल रही है। लव और स्काउट एक-दूसरे को भाई-बहन बोल रहे हैं, लेकिन कैमरा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। बिग बॉस के घर से स्काउट और लव के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये दोनों किस तरह से एक दूसरे को टच करते हैं अब उसपर सवाल उठा रहे हैं। अब इंटरनेट पर लव और स्काउट का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद स्काउट पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।
लव और स्काउट का रिश्ता सवालों के घेरे में!
आपको बता दें, स्काउट की बाहर पहले से ही एक गर्लफ्रेंड है। बावजूद इसके उन्हें शो से यंग से बात करते हुए देखा गया था कि उन्हें लव के लिए फीलिंग्स हैं। गुल्लू के लव से बात करने पर उन्हें जलन होती है। वो लव के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं। इस दौरान यंग ने स्काउट को समझाया था कि वो लव से डिस्टेंस बनाएं और अपनी फीलिंग्स के बारे में क्लियर हो जाएं। हालांकि, बाद में स्काउट ने कहा था कि बाहर जो उनकी गर्लफ्रेंड है वो उनके लिए सब कुछ है। हालांकि, ये इजहार अब उनकी ट्रोलिंग का कारण बना हुआ है।
स्काउट ने लव को किया बैड टच?
अभी लोग इस बात का भूल भी नहीं पाए थे कि स्काउट का लव को गलत तरह से टच करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लव यंग के साथ सुबह एक सोफे पर बैठकर बातें कर रही हैं। इस दौरान आम्रपाली और आसिफ भी वहीं मौजूद हैं। दूसरे सोफे पर स्काउट बैठे हुए हैं और वो अपने पैर से लव के हिप एरिया को टच करते हैं और लव कोई रिएक्शन नहीं देतीं। कुछ देर बाद वो अपनी पोजीशन चेंज कर लेती हैं और सोफे पर लेट जाती हैं। हालांकि, इसके बाद स्काउट जो करते हैं उससे उनके इरादे और साफ नजर आते हैं।
https://www.instagram.com/reels/DeNNeYUzw7D/
स्काउट के 2 गंदे वीडियो वायरल
स्काउट अपने पैर को और आगे लेकर जाते हैं और लव की बॉडी पर अपनी ऊंगलियां फेरते हुए नजर आते हैं। वो जिस तरह से लव को छूने की कोशिश कर रहे हैं, वो लोगों के गुस्से की वजह बन गई है। आपको बता दें, इससे पहले भी स्काउट और लव का ऐसा ही अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। उस वीडियो में स्काउट लव की पीठ पर टच कर रहे थे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो उनकी ब्रा को टच कर रहे हो। अब भाई-बहन कहकर ये दोनों नेशनल टीवी पर जो कर रहे हैं वो लोगों को नाराज कर रहा है।