ICC ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को नामीबिया के विंडहोक में तीन टीमों की सुपर सीरीज से होगी, जबकि मुख्य ग्रुप चरण 7 अक्टूबर से शुरू होगा। कुल 14 टीमें इस विश्व कप में हिस्सा लेंगी और 12 मैदानों पर 57 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा, जबकि भारत और पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगी। ग्रुप चरण के बाद सात टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी और अंत में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा।
तीन टीमों की सुपर सीरीज से होगा आगाज
वर्ल्ड कप का शुरुआती चरण 2 अक्टूबर से नामीबिया के विंडहोक में खेला जाएगा। क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली तीन टीमें सुपर सीरीज में हिस्सा लेंगी। इन तीनों टीमों के बीच सिंगल राउंड-रॉबिन आधार पर तीन मुकाबले होंगे। 2, 4 और 6 अक्टूबर को होने वाले मैचों के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी। क्वालिफायर की शीर्ष टीम को सीधे ग्रुप चरण में प्रवेश मिलेगा, जबकि बाकी तीन टीमें सुपर सीरीज के जरिए आखिरी ग्रुप स्थान के लिए भिड़ेंगी।
14 टीमें, दो ग्रुप
वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें शामिल होंगी। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण सीधे जगह मिली है, जबकि 30 सितंबर 2026 की ICC वनडे रैंकिंग के आधार पर शीर्ष आठ टीमों ने सीधे क्वालिफाई किया है। दोनों ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी।
ग्रुप ए
- भारत
- ऑस्ट्रेलिया
- पाकिस्तान
- अफगानिस्तान
- जिम्बाब्वे
- क्वालिफायर ए
ग्रुप बी
- न्यूजीलैंड
- दक्षिण अफ्रीका
- श्रीलंका
- इंग्लैंड
- बांग्लादेश
- क्वालिफायर बी
10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को केपटाउन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। यह 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की पुनरावृत्ति होगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड से और जिम्बाब्वे क्वालिफायर बी से भिड़ेगा। क्रिकेट प्रशंसकों की सबसे ज्यादा नजर भारत और पाकिस्तान के मैच पर होगी। दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी।भारत का यह ग्रुप स्टेज का दूसरा मुकाबला होगा। वहीं पाकिस्तान इससे पहले 8 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
भारत के ग्रुप स्टेज के मैच
टीम इंडिया के ग्रुप चरण के मुकाबले इस प्रकार हैं:
- 7 अक्टूबर | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | केपटाउन
- 10 अक्टूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | जोहान्सबर्ग
- 14 अक्टूबर | भारत बनाम अफगानिस्तान | त्श्वाने
- 17 अक्टूबर | भारत बनाम क्वालिफायर ए | ब्लोमफोंटेन
- 24 अक्टूबर | जिम्बाब्वे बनाम भारत | विक्टोरिया फॉल्स
भारत का ग्रुप चरण 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के साथ खत्म होगा। यह नए मैदान पर होने वाला पहला वर्ल्ड कप मुकाबला भी होगा।
ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले
7 अक्टूबर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया — केपटाउन
8 अक्टूबर
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान — त्श्वाने
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश — विंडहोक
9 अक्टूबर
जिम्बाब्वे बनाम क्वालिफायर ए — बुलावायो
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड — केपटाउन
10 अक्टूबर
भारत बनाम पाकिस्तान — जोहान्सबर्ग
श्रीलंका बनाम क्वालिफायर बी — विंडहोक
11 अक्टूबर
जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान — बुलावायो
12 अक्टूबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर ए — पार्ल
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश — कुगोम्पो सिटी
13 अक्टूबर
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका — विंडहोक
दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर बी — पार्ल
14 अक्टूबर
भारत बनाम अफगानिस्तान — त्श्वाने
15 अक्टूबर
पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर ए — ब्लोमफोंटेन
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया — हरारे
16 अक्टूबर
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश — डरबन
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड — गक्बेरहा
17 अक्टूबर
भारत बनाम क्वालिफायर ए — ब्लोमफोंटेन
न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर बी — हरारे
18 अक्टूबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान — कुगोम्पो सिटी
19 अक्टूबर
जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान — हरारे
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश — डरबन
20 अक्टूबर
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका — जोहान्सबर्ग
इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर बी — हरारे
21 अक्टूबर
अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर ए — कुगोम्पो सिटी
22 अक्टूबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान — पार्ल
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका — जोहान्सबर्ग
23 अक्टूबर
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड — गक्बेरहा
बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर बी — त्श्वाने
24 अक्टूबर
जिम्बाब्वे बनाम भारत — विक्टोरिया फॉल्स
ग्रुप के बाद सुपर-7 में पहुंचेंगी सात टीमें
दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें सुपर-7 चरण में जाएंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में जिस टीम के अंक ज्यादा होंगे, उसे सातवें स्थान पर अगले चरण में प्रवेश मिलेगा। सुपर-7 में पहुंचने के बाद ग्रुप चरण के अंक आगे नहीं जुड़ेंगे। यानी सभी सात टीमों की शुरुआत नए सिरे से होगी और प्रत्येक टीम छह-छह मैच खेलेगी। यह चरण 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा।
सुपर-7 के लिए पहले से तय सीडिंग
ICC ने प्रशंसकों और टीमों के लिए संभावित कार्यक्रम को समझना आसान बनाने के लिए कुछ स्थान पहले से तय किए हैं।
- A1 — भारत
- A2 — ऑस्ट्रेलिया
- A3 — पाकिस्तान
- AB4 — इंग्लैंड
- B1 — न्यूजीलैंड
- B2 — दक्षिण अफ्रीका
- B3 — श्रीलंका
अगर इन सीड की गई टीमों में से कोई सुपर-7 के लिए क्वालिफाई नहीं करती, तो उसकी जगह क्वालिफाई करने वाली टीम वही सीडिंग लेगी।मिसाल के तौर पर अगर श्रीलंका सुपर-7 में नहीं पहुंचता और बांग्लादेश क्वालिफाई करता है, तो बांग्लादेश B3 की जगह लेगा और उस सीड के मुताबिक मुकाबले खेलेगा।
सुपर-7 के मुकाबले
25 अक्टूबर
A2 ऑस्ट्रेलिया बनाम B3 श्रीलंका — जोहान्सबर्ग
26 अक्टूबर
B1 न्यूजीलैंड बनाम A3 पाकिस्तान — गक्बेरहा
27 अक्टूबर
B2 दक्षिण अफ्रीका बनाम AB4 इंग्लैंड — त्श्वाने
28 अक्टूबर
A1 भारत बनाम A2 ऑस्ट्रेलिया — विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबर
B1 न्यूजीलैंड बनाम B3 श्रीलंका — कुगोम्पो सिटी
30 अक्टूबर
A3 पाकिस्तान बनाम AB4 इंग्लैंड — विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबर
B2 दक्षिण अफ्रीका बनाम A1 भारत — जोहान्सबर्ग
1 नवंबर
A2 ऑस्ट्रेलिया बनाम B1 न्यूजीलैंड — विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबर
B3 श्रीलंका बनाम AB4 इंग्लैंड — केपटाउन
3 नवंबर
B2 दक्षिण अफ्रीका बनाम A3 पाकिस्तान — डरबन
4 नवंबर
A1 भारत बनाम B1 न्यूजीलैंड — पार्ल
5 नवंबर
A2 ऑस्ट्रेलिया बनाम AB4 इंग्लैंड — डरबन
6 नवंबर
B2 दक्षिण अफ्रीका बनाम B3 श्रीलंका — ब्लोमफोंटेन
7 नवंबर
A1 भारत बनाम A3 पाकिस्तान — केपटाउन
8 नवंबर
B1 न्यूजीलैंड बनाम AB4 इंग्लैंड — डरबन
9 नवंबर
B2 दक्षिण अफ्रीका बनाम A2 ऑस्ट्रेलिया — गक्बेरहा
10 नवंबर
A3 पाकिस्तान बनाम B3 श्रीलंका — ब्लोमफोंटेन
11 नवंबर
A1 भारत बनाम AB4 इंग्लैंड — गक्बेरहा
12 नवंबर
B2 दक्षिण अफ्रीका बनाम B1 न्यूजीलैंड — केपटाउन
13 नवंबर
A2 ऑस्ट्रेलिया बनाम A3 पाकिस्तान — ब्लोमफोंटेन
14 नवंबर
A1 भारत बनाम B3 श्रीलंका — डरबन
सेमीफाइनल में पहुंचेंगी चार टीमें
सुपर-7 की अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना चौथे स्थान वाली टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और दूसरा 18 नवंबर को त्श्वाने में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है।
21 नवंबर को होगा फाइनल
वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर मौसम या किसी अन्य कारण से फाइनल तय दिन पूरा नहीं हो पाता है तो 22 नवंबर रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।
12 मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले
2027 वर्ल्ड कप के लिए कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं।
नामीबिया
विंडहोक का Namibia Cricket Ground
जिम्बाब्वे
हरारे
बुलावायो
विक्टोरिया फॉल्स का Mosi-oa-Tunya Stadium
दक्षिण अफ्रीका
केपटाउन
पार्ल
जोहान्सबर्ग
त्श्वाने
ब्लोमफोंटेन
डरबन
कुगोम्पो सिटी
गक्बेरहा
नामीबिया का मैदान तीन सुपर सीरीज मैचों के साथ ग्रुप चरण के तीन मुकाबलों की मेजबानी करेगा।
टिकट बिक्री के लिए बैलेट सिस्टम शुरू
ICC ने वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए बैलेट सिस्टम भी खोल दिया है। दुनिया भर के प्रशंसक इसमें अपना पंजीकरण कराकर टिकट हासिल करने का मौका पा सकते हैं। ICC के मुताबिक एंट्री-लेवल टिकट की कीमत करीब 9.62 अमेरिकी डॉलर (158 रैंड) से शुरू होगी, जबकि सबसे ऊंचे स्तर के मुकाबलों के टिकट की कीमत करीब 31.31 अमेरिकी डॉलर (514 रैंड) तक होगी।
ICC चेयरमैन ने जताई उत्सुकता
ICC चेयरमैन जय शाह ने शेड्यूल और टिकट बैलेट शुरू होने को वर्ल्ड कप की तैयारियों में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया क्रिकेट के प्रति अपने जुनून, शानदार स्थलों और मेहमाननवाजी के जरिए दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए यादगार माहौल तैयार करेंगे। 2027 का वर्ल्ड कप इन तीनों देशों में क्रिकेट के बड़े आयोजन के रूप में खेला जाएगा और 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में चैंपियन का फैसला होगा।